NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मीडिया से सीधा संवाद, भिलाई निगम आयुक्त सुरूचि सिंह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > भिलाईनगर > मीडिया से सीधा संवाद, भिलाई निगम आयुक्त सुरूचि सिंह
भिलाईनगर

मीडिया से सीधा संवाद, भिलाई निगम आयुक्त सुरूचि सिंह

lochan Gupta
Last updated: July 17, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta July 17, 2026
Share
4 Min Read

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह ने शुक्रवार को निगम सभागार में शहर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों के साथ परिचय एवं सीधा संवाद स्थापित करते हुए निगम की कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं और आगामी प्राथमिकताओं पर जानकारी साझा की। इस अवसर पर आयोजित संवाद में 50 से अधिक मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं एवं नागरिक समस्याओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न रखे। आयुक्त ने सभी प्रश्नों का सरल, स्पष्ट और तथ्यपरक उत्तर देते हुए निगम की भावी कार्ययोजना से मीडिया को अवगत कराया।
आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए पेयजल, स्वच्छता, सडक़, जलनिकासी एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान जहां-जहां जलभराव की स्थिति बन रही है, वहां तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक कार्य किए जाएंगे ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से जुड़े विभिन्न विषयों पर समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यों को गति दी जाएगी। विशेष रूप से बीएसपी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में सुधार तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बीएसपी प्रबंधन से नियमित चर्चा की जाएगी।
आयुक्त ने कहा कि निगम कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को प्रात: 10 से 12 जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके त्वरित निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित फाइलों की समीक्षा कर विलंब के कारणों का पता लगाया जाएगा तथा सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। साथ ही निगम की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली को 100 प्रतिशत लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राजस्व वृद्धि के संबंध में उन्होंने कहा कि निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए करों की समयबद्ध वसूली पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही निगम की दुकानों की पारदर्शी नीलामी कर आय में वृद्धि के प्रयास किए जाएंगे। स्वच्छता के विषय में उन्होंने बताया कि मिशन क्लीन सिटी में भिलाई को शामिल कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे शासन से स्वच्छता कार्यों के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके। शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नवीन पानी टंकियों के निर्माण की योजना पर भी कार्य किया जाएगा, ताकि शहरवासियों को पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। इसके अलावा शहीद पार्क सेक्टर-5 के बेहतर संचालन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के अंतर्गत संचालित योजनाओं को गति देने तथा संजय नगर तालाब के सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को भी प्राथमिकता में रखा गया है।
आयुक्त ने यह भी बताया कि शहर के प्रमुख मॉलों में पार्किंग शुल्क से संबंधित विषय पर आवश्यक चर्चा कर व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की दिशा में पहल की जाएगी। संवाद के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने शहर के विकास, जलभराव, स्वच्छता, पेयजल, कर वसूली, पार्किंग, बीएसपी क्षेत्र की समस्याओं सहित विभिन्न जनहित के विषयों पर प्रश्न पूछे। आयुक्त ने सभी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए भरोसा दिलाया कि नगर निगम पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता के साथ शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद के माध्यम से निगम और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा नागरिकों तक विकास कार्यों की सही जानकारी पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

You Might Also Like

बुजुर्ग मतदाताओं को केंद्र तक लाने आयुक्त मोनिका ने बनाई 24 टीम

अब मकानों में सीसीटीव्ही कैमरे लगाना होगा अनिवार्य

टोल प्लाजा में चाकू के नोक पर ट्रक चालक से मोबाईल व नगदी लूट

भिलाई के सुपेला में सिलेंडर लिकेज से महिला और दो बच्चे झुलसे

भिलाई स्टील प्लांट में एक्सीडेंट दहकती रेल पटरी ने मचाया कोहराम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायपुर के स्कूलों में मुफ्त हार्ट चेकअप, 690 बच्चों की जांच
Next Article एक फोन और गॉव मे आया उजियारा, जिपं अध्यक्ष सालिक साय के हस्तक्षेप से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

खबरें और भी है....

पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
सीएम साय ने कहा डबल इंजन सरकार में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार
हाइड्रोजन ट्रेन से आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई रफ्तार-ओपी
हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले जिला-बदर बदमाश चाहत का निकला जुलूस
व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?