NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर, रेल कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शराब के लिए पैसे नहीं देने पर, रेल कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला
रायगढ़

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर, रेल कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला

आरोपी गिरफ्तार, किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन की घटनाआरोपी गिरफ्तार, किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन की घटना

lochan Gupta
Last updated: July 16, 2026 12:53 am
By lochan Gupta July 16, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन में बीती रात ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मी ने शराब के लिए रुपए नहीं दिया तो एक युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था, जिसकी सूचना मिलते ही जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार किरोड़ीमलनगर रेलवे स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मचारी विजय पाठक पर बीती रात करीब एक बजे एक व्यक्ति ने चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिसकी सूचना मिलते ही रायगढ़ जीआरपी की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। जहां से घायल रेलकर्मी को तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कालेज अस्पताल भिजवाया गया और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी एकत्रित किया। वहीं घटना की गंभीरता देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जीआरपी आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी। वहीं पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए पीडि़त से पूछताछ कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पंकज सिंह की पहचान सुनिश्चित की गई। इसके बाद पुलिस टीम रात में ही संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। जिससे अपराध दर्ज होने के छह घंटे के भीतर आरोपी पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने रेल कर्मी पर प्राणघातक हमला करने की बात स्वीकार की। जिससे उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 109(1), 121(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

टीम मे ये शामिल

रेलवे स्टेशन के भीतर घुसकर रेल कर्मी पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निरीक्षक आर.के. बोरझा के नेतृत्व में टीम गठित हुई, जिसमें प्रधान आरक्षक सितेंद्र सिंह, अरविंल तिर्की, इंद्रजीत सिंह आरक्षक अवधेश मिश्रा, सरोज साहू एवं रोहित साहू का विशेष योगदान रहा।

 

You Might Also Like

3 लोगों से 47 लीटर महुआ शराब जप्त

तीन स्थानों पर होगा रावण दहन का कार्यक्रम

राजपुर रोड के गड्ढों से लोग परेशान

जिन्दल आदर्श भारती में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी शकुंतला देवी का निधन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पत्नी के बिना सहमति से खाते से निकाल लिए 2.84 लाख रुपये, मामला थाना पहुंचा
Next Article वृद्ध दंपत्ति की जिंदा जलाकर नृशंस हत्या, धरमजयगढ़ के क्रोंधा की घटना

खबरें और भी है....

खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय
पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर फायर, बाइक व एयरगन छोडक़र भागा आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
2 हादसों में 3 युवकों की मौत, नशे में ड्यूटी कर रहा वार्ड बॉय बर्खास्त
पत्रकार राकेश स्वर्णकार क़ो पितृ शोक
तेल टैंकर ने बाइक सवार युवकों को ठोका, दो मृत, बहन के घर से राखी बंधवाकर घर लौटते समय हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?