NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पत्नी के बिना सहमति से खाते से निकाल लिए 2.84 लाख रुपये, मामला थाना पहुंचा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पत्नी के बिना सहमति से खाते से निकाल लिए 2.84 लाख रुपये, मामला थाना पहुंचा
रायगढ़

पत्नी के बिना सहमति से खाते से निकाल लिए 2.84 लाख रुपये, मामला थाना पहुंचा

lochan Gupta
Last updated: July 16, 2026 12:52 am
By lochan Gupta July 16, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर उसके बैंक खाते से बिना अनुमति लाखों रुपये निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीडि़ता ने थाना भूपदेवपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम किरीतमाल निवासी प्रभा डनसेना वर्तमान में विकास नगर, रायगढ़ में रह रही हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि निजी कारणों से उनका अपने पति मनोज डनसेना से विवाद चल रहा है और वर्ष 2024 से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। उनके बीच तलाक एवं भरण-पोषण का मामला कुटुम्ब न्यायालय रायगढ़ में विचाराधीन है।
प्रभा डनसेना के अनुसार, उनके नाम से ग्रामीण बैंक भूपदेवपुर में एक बचत खाता संचालित है, जिसमें वे लंबे समय से अपनी बचत राशि जमा करती आ रही थीं। आरोप है कि पति मनोज डनसेना ने दोनों के बीच चल रहे विवाद और अलगाव की स्थिति का लाभ उठाते हुए उनकी जानकारी और सहमति के बिना बैंक में आवेदन प्रस्तुत किया तथा खाते में अपना नाम जोडक़र उसे संयुक्त (ज्वाइंट) खाता बनवा लिया।
महिला का आरोप है कि इसके बाद उनके खाते में जमा 2 लाख 84 हजार 710 रुपये की पूरी राशि 3 जुलाई 2024 को निकाल ली गई। इस घटना की जानकारी उन्हें तब मिली जब वे स्वयं बैंक पहुंचकर राशि निकालने गईं। बैंक कर्मचारियों से पूछताछ करने पर उन्हें खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी प्राप्त हुई। पीडि़ता ने कहा कि उनकी मेहनत और बचत की राशि निकाले जाने से वे आर्थिक रूप से संकट में आ गई हैं तथा मानसिक रूप से भी अत्यधिक परेशान हैं। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी उनके भाई कैलाश डनसेना एवं पिता दिनेश कुमार डनसेना को भी है।
महिला ने थाना प्रभारी भूपदेवपुर से मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर दोषी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने तथा उनकी जमा राशि वापस दिलाने की मांग की है। शिकायत के बाद मामले को लेकर स्थानीय क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल है।

You Might Also Like

जिले में अब तक 2.80 लाख से अधिक महिलाओं ने भरा महतारी वंदन योजना के लिए फार्म

उत्कल समाज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

स्कूलों में त्योहारी छुट्टी

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनेगी उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद

सेवा ही सनातन, सुशासन ही साधना : ओपी चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article काम पूरा नही, 6 ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त, कानूनी कार्रवाई की तैयारी
Next Article शराब के लिए पैसे नहीं देने पर, रेल कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला

खबरें और भी है....

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
जशपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन कार में मिला साढ़े 5 क्विंटल मादक पदार्थ
14 सितंबर से सुर, ताल व घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मिलेगा मंच

Popular Posts

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?