NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: काम पूरा नही, 6 ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त, कानूनी कार्रवाई की तैयारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > काम पूरा नही, 6 ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त, कानूनी कार्रवाई की तैयारी
रायगढ़

काम पूरा नही, 6 ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त, कानूनी कार्रवाई की तैयारी

जल जीवन मिशन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-कलेक्टर, जिला जल व स्वच्छता मिशन की बैठक में जल जीवन मिशन 2.0, थर्ड पार्टी जांच व एसएनए स्पर्श पोर्टल की हुई समीक्षा

lochan Gupta
Last updated: July 16, 2026 12:51 am
By lochan Gupta July 16, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित जल जीवन मिशन की विभिन्न योजनाओं, विशेषकर समूह नल-जल योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ ठेकेदार लंबे समय से कार्य बंद रखकर परियोजनाओं की प्रगति में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए मेसर्स संतोष कुमार तिवारी, मेसर्स आशीष ट्रेडर्स एंड कंस्ट्रक्शन, मेसर्स माला मोहन बिल्डर्स, मेसर्स महामाया कंस्ट्रक्शन, मेसर्स आदिशक्ति इंटरप्राइजेस तथा मेसर्स ध्रवा इंटरप्राइजेस के अनुबंध निरस्त करने और उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की उदासीनता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। ग्रामीण परिवारों तक हर घर नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूरा करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
बैठक में जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की अद्यतन स्थिति, निर्माण कार्यों की वास्तविक प्रगति तथा तृतीय पक्ष जांच एजेंसी द्वारा किए जा रहे निरीक्षण कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही फाइनेंशियल रिकॉन्सिलिएशन, एसएनए स्पर्श पोर्टल पर लंबित प्रविष्टियों तथा योजनाओं से संबंधित तकनीकी एवं प्रशासनिक बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पोर्टल आधारित मॉनिटरिंग एवं वित्तीय प्रक्रियाओं को समय पर पूरा किया जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रतिभा नवरतन, विभागीय सहायक अभियंता, उप अभियंता तथा मिशन से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
जियो-मैपिंग और ऑनलाईन मॉनिटरिंग को मिलेगा बढ़ावा, केएमएल कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
बैठक में केएमएल फाइल तैयार करने और उसे पोर्टल पर अपलोड करने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के सभी शेष ग्रामों और योजनाओं का केएमएल कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे योजनाओं का सटीक भौगोलिक मानचित्रण (जियो-मैपिंग) तथा ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्रभावी ढंग से की जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन द्वारा निर्धारित मानकों और समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की सफलता के लिए नियमित समीक्षा, सतत मॉनिटरिंग और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई अनिवार्य है, ताकि जिले के प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

You Might Also Like

एनटीपीसी में बालिका सशक्ति करण अभियान शीतकालीन कार्यशाला का हुआ आयोजन

जमीन विवाद पर हिंसक झड़प, पत्थर से कुचलकर रिश्तेदार की हत्या

11 किलो अवैध गांजा के साथ आरोपी चढा पुलिस के हत्थे

एडवोकेट रवींद्र अग्रवाल बनेंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज

रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति मिला मृत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वीबी-जीराम जी योजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का मजबूत आधार
Next Article पत्नी के बिना सहमति से खाते से निकाल लिए 2.84 लाख रुपये, मामला थाना पहुंचा

खबरें और भी है....

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
जशपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन कार में मिला साढ़े 5 क्विंटल मादक पदार्थ
14 सितंबर से सुर, ताल व घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मिलेगा मंच

Popular Posts

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?