NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वीबी-जीराम जी योजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का मजबूत आधार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > वीबी-जीराम जी योजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का मजबूत आधार
रायगढ़

वीबी-जीराम जी योजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का मजबूत आधार

125 दिनों का रोजगार और 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी से मजबूत हो रही आर्थिक स्थिति, पुसौर के नावापाली में जल संरक्षण के साथ महिलाओं को मिला सम्मानजनक रोजगार

lochan Gupta
Last updated: July 16, 2026 12:51 am
By lochan Gupta July 16, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में संचालित वीबी-जीराम जी योजना ग्रामीण आजीविका को नई दिशा देने के साथ-साथ जल संरक्षण के क्षेत्र में भी प्रभावी परिणाम दे रही है। विकासखंड पुसौर की ग्राम पंचायत बिंझकोट के ग्राम नावापाली में योजना के तहत संचालित गेबियन निर्माण कार्य से महिलाओं को गांव में ही रोजगार मिल रहा है। इससे उनकी आय बढ़ी है और परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है। वीबी-जीराम जी योजना के अंतर्गत गांव में जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। गेबियन निर्माण में बड़ी संख्या में महिला श्रमिक कार्य कर रही हैं। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पत्थरों से बनाए जा रहे ये गेबियन वर्षा जल के संरक्षण, मृदा कटाव रोकने तथा भू-जल स्तर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही योजना ग्रामीण परिवारों के लिए आय का भी सशक्त माध्यम बन रही है।

100 दिन से बढक़र मिला 125 दिनों का रोजगार

ग्राम नावापाली की सविता साहू बताती हैं कि पहले वे मनरेगा के तहत कार्य करती थीं, जहां 100 दिनों का रोजगार और प्रतिदिन 261 रुपये की मजदूरी मिलती थी। वीबी-जीराम जी योजना के अंतर्गत गेबियन निर्माण कार्य में उन्हें 125 दिनों तक रोजगार और 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिल रही है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर हुई है। इसी गांव की रायमती सिदार भी इस योजना से जुडक़र नियमित रोजगार प्राप्त कर रही हैं। उनका कहना है कि रोजगार के दिनों में वृद्धि और मजदूरी में बढ़ोतरी से घर की जरूरतें पूरी करने में सुविधा हुई है। अब वे अन्य महिलाओं को भी इस योजना से जुडऩे के लिए प्रेरित कर रही हैं।

जल संरक्षण और रोजगार का मिला दोहरा लाभ

वीबी-जीराम जी योजना के तहत किए जा रहे कार्यों से एक ओर जल संरक्षण की स्थायी संरचनाएं तैयार हो रही हैं तो दूसरी ओर ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। इससे पलायन की आवश्यकता कम होने के साथ महिलाओं की आर्थिक भागीदारी भी बढ़ रही है।

महिलाएं बनीं बदलाव की भागीदार

सविता साहू कहती हैं कि गांव की महिलाओं को इस योजना से जुडक़र नियमित रोजगार मिल रहा है। इससे परिवार की आय बढ़ी है और आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। वे चाहती हैं कि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएं और अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं। पुसौर के नावापाली की महिलाओं का अनुभव बताता है कि वीबी-जीराम जी योजना केवल जल संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यही कारण है कि यह योजना गांवों में आजीविका और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण, दोनों के लिए एक प्रभावी पहल बनकर उभर रही है।

You Might Also Like

सहायक कलेक्टर रहते हुए मयंक ने टिमरलगा में खनिज तस्करों के मांद में घुसकर दी थी चुनौती

मजदूर दिवस पर श्रमिकों का शक्ति प्रदर्शन, दैवेभो ने की नियमितीकरण की मांग

कलेक्टर ने कोड़ातराई मैदान व आसपास के क्षेत्र को नो ड्रोन फ्लाईंग जोन किया घोषित

अमित शाह के रोड शो को एतिहासिक बनाने की तैयारी

डीजे और करमा नृत्य की धुन पर दी गई माता जगतजननी को विदाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन का फोकस
Next Article काम पूरा नही, 6 ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त, कानूनी कार्रवाई की तैयारी

खबरें और भी है....

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
जशपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन कार में मिला साढ़े 5 क्विंटल मादक पदार्थ
14 सितंबर से सुर, ताल व घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मिलेगा मंच

Popular Posts

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?