NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चांदमारी स्कूल में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की प्रथम बैठक संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चांदमारी स्कूल में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की प्रथम बैठक संपन्न
रायगढ़

चांदमारी स्कूल में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की प्रथम बैठक संपन्न

lochan Gupta
Last updated: July 16, 2026 12:18 am
By lochan Gupta July 16, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में आज 15 जुलाई को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। शासन के मंशानुरूप विभागीय निर्देश अनुसार शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन कर उनके 16 सदस्यों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात शालेय परिवार द्वारा सभा में उपस्थित सभी जनों के समक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष -श्री दिलीप कसेरा, उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी नाग, सचिव -प्रभारी प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव, स्थानीय प्राधिकरण के निर्वाचित सदस्य वार्ड पार्षद एवं एम आई सी सदस्य नगर पालिक निगम रायगढ़ -श्री अमित शर्मा, वरिष्ठ पूर्व विद्यार्थी एवं समुदाय के अग्रिम कार्यकर्ता -गुलाम रहमान,विद्यालय के शिक्षक -प्रधान पाठक डॉ.मनीषा त्रिपाठी, एवं समस्त सदस्य -अभिभावकगण-सरिता गौतम,सुभान वारसी,रिझो उरांव, कुन्ती सारथी,सुकान्ति साहू, दामिनी देवांगन, अरुण कुमार तिवारी, शम्भू कसेरा, रूबीना,शौकीलाल यादव का स्वागत पुष्प माला से करते हुए उनका परिचय दिया गया। इसके बाद 31मई 2026को शासकीय सेवानिवृत्त हुए शिक्षाविद् श्री लोकनाथ सिदार (प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अम्बेडकर आवास रायगढ़) के शासकीय सेवा यात्रा के बारे में बताते हुए उनका पार्षद अमित शर्मा एवं अतिथिगण द्वारा पुष्प माला,शाल, श्रीफल से स्वागत किया गया।इसी अनुक्रम में शालेय परिवार चांदमारी द्वारा भी पुष्प माला शाल, श्रीफल द्वारा स्वागत किया गया।इस सभा में उपस्थित श्री चेतन सिदार जी का भी पुष्प माला से स्वागत किया गया।श्री लोकनाथ सिदार जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर गजानन प्रसाद साहू जी ने सारगर्भित प्रकाश डाला।
बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रधान पाठक डॉ.मनीषा त्रिपाठी ने विद्यालय में रिक्त विषय हिन्दी, संस्कृत, वाणिज्य, भौतिक शास्त्र, राजनीति शास्त्र के पदों की पूर्ति हेतु, कार्यालयीन स्टाफ -सहायक ग्रेड -3, सहायक ग्रेड -2, विज्ञान प्रयोगशाला सहायक, ग्रंथालय सहायक पदों की पूर्ति हेतु, अतिरिक्त भवन निर्माण, प्राथमिक शाला के जर्जर शौचालय का डिस्मेंटलीकरण, शाला में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को समाजसेवी संस्थानों/क्लबों के सौजन्य से शैक्षणिक एवं गणवेश पूरक सामग्री वितरण हेतु, राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारी हेतु शाला के दीवारों का रंग -रोगन, विद्यालय परिसर में स्थित हैण्ड पम्प के स्थान पर सबमर्सिबल पंप लगवाने, सांस्कृतिक मंच में शेड लगवाने, विद्यालय परिसर में वाहन पार्किंग स्थल निर्माण, हायर सेकेण्डरी स्कूल के ऊपरी छत की बजरी ढलाई करवाने, पुराने फर्नीचर का मरम्मतीकरण आदि बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कर विस्तृत चर्चा की गई एवं सुझाव लिए गए। पार्षद अमित शर्मा,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों ने अपनी ओर से पहल कर सार्थक प्रयास कर यथासंभव सहयोग करने की बात कही। श्री गुलाम रहमान जी ने प्रधान पाठक डॉ मनीषा त्रिपाठी एवं प्रभारी प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव जी के द्वारा शाला हित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए शाला विकास के सभी कार्यों हेतु प्रभारी बनाकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। शिक्षाविद् श्री लोकनाथ सिदार जी ने भी अपनी सेवा यात्रा के बारे में बताते हुए शाला विकास हेतु कार्य करने की बात कही और सुझाव दिए।
प्रभारी प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव जी ने शाला में संचालित सभी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और वार्ड के सभी बच्चों को चांदमारी विद्यालय में प्रवेश हेतु अपील की। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.मनीषा त्रिपाठी ने एवं आभार प्रदर्शन श्री इरयल टोप्पो ने किया।इस बैठक में प्राथमिक, माध्यमिक,हायर सेकेण्डरी के शिक्षकों और सहयोगी स्टाफ की उपस्थिति रही। शालेय परिवार द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।अंत में प्रभारी प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव जी ने बैठक समाप्ति की घोषणा की।

You Might Also Like

अडानी के खिलाफ ग्रामीणों में सुलग रही विरोध की चिंगारी

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने ली मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक

सदस्यता अभियान को लेकर मंडलवार हुई समीक्षा बैठक

ढाई लाख का साढ़े 12 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

सफाई का जायजा लेने सायकल में पहुंचे महापौर चौहान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जरुरतमंद स्कूल सामाग्री पाकर बच्चों के खिले चेहरे
Next Article राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के पर जिला प्रशासन का फोकस

खबरें और भी है....

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
जशपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन कार में मिला साढ़े 5 क्विंटल मादक पदार्थ
14 सितंबर से सुर, ताल व घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मिलेगा मंच

Popular Posts

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?