NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विधानसभा में गूंजा मेडिकल कॉलेज का मुद्दा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > विधानसभा में गूंजा मेडिकल कॉलेज का मुद्दा
रायपुरसारंगढ़

विधानसभा में गूंजा मेडिकल कॉलेज का मुद्दा

विधायक जांगड़े ने सरकार से पूछा जिले के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा का कब मिलेगा अधिकार?

lochan Gupta
Last updated: July 16, 2026 12:17 am
By lochan Gupta July 16, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर/सारंगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सारंगढ़ विधानसभा की विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने सारंगढ़ एवं बरमकेला विकासखंड में चिकित्सा शिक्षा की उपलब्धता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने लोक स्वास्थ्य मंत्री से प्रश्न कर पूछा कि क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, दंत चिकित्सा कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज एवं फिजियोथेरेपी कॉलेज कहाँ-कहाँ संचालित हैं तथा यदि नहीं हैं तो इन्हें खोलने के लिए शासन की क्या योजना है।
इस पर लोक स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सदन में स्पष्ट उत्तर दिया कि सारंगढ़ एवं बरमकेला विकासखंड में वर्तमान में मेडिकल कॉलेज, दंत चिकित्सा कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज एवं फिजियोथेरेपी कॉलेज उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत केवल सारिया में एक नवीन नर्सिंग महाविद्यालय प्रस्तावित है। इसके अलावा मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग अथवा फिजियोथेरेपी कॉलेज खोलने का शासन के पास फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री के जवाब में गौर करने वाली बात ये भी है की बरमकेला के जगह सरिया को विकासखंड बताना तथा सरिया जो कि रायगढ़ विधानसभा का हिस्सा है में नर्सिंग कालेज की स्थापना। सारंगढ़ विधानसभा के विकासखंड बरमकेला और सारंगढ़ इस सरकार में हमेशा उपेक्षा का शिकार हो रहा है।
विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने कहा कि नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के हजारों विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के लिए रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर अथवा अन्य जिलों का रुख करना पड़ता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से जिले में चिकित्सा शिक्षा संस्थानों की स्थापना के लिए ठोस पहल करने की मांग की।
क्षेत्र के लोगों का भी मानना है कि तेजी से बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग एवं फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना समय की आवश्यकता है। इससे न केवल स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा, बल्कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिलेगी।

You Might Also Like

भावना कुकरेजा बनीं महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा कार्यसमिति बैठक

सीएम साय ने पुस्तक ‘बिरहोर जननायक’ का किया विमोचन

कांग्रेस में टिकिट दिलाने के नाम पर हुई सौदेबाजी : केदार कश्यप

शराब कोचियो व बिक्रेताओ पर कार्यवाही

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केशरवानी समाज का शपथ ग्रहण अध्यक्ष निखिल ने ली शपथ
Next Article डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा को नई ऊँचाई

खबरें और भी है....

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
जशपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन कार में मिला साढ़े 5 क्विंटल मादक पदार्थ
14 सितंबर से सुर, ताल व घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मिलेगा मंच

Popular Posts

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?