NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > Uncategorized > ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Uncategorized

ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

गौवंश तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी पुलिस के हत्थे चढ़ा

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta July 11, 2026
Share
5 Min Read

जशपुरनगर। पुलिस द्वारा गौवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जिलेभर में गौ तस्करी में संलिप्त अपराधियों, वाहन मालिकों एवं उनके सहयोगियों के विरुद्ध सतत अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना लोदाम क्षेत्र में गौवंश तस्करी के एक प्रकरण में घटना के बाद से फरार चल रहे तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन के स्वामी मो. इम्तियाज (उम्र 40 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जशपुर पुलिस गौवंश तस्करी जैसे अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में संचालित ऑपरेशन शंखनाद के अंतर्गत जनवरी 2026 से अब तक 852 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया गया है। इस दौरान 71 प्रकरणों में 66 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है तथा तस्करी में प्रयुक्त 26 वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा गौ तस्करी में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध साक्ष्य के आधार पर लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

14 अप्रैल 2026 को थाना लोदाम पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम भलमंडा स्थित नेशनल हाईवे से एक बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक जेएच-01 एफपी-3193 में गौवंशों को अवैध रूप से तस्करी हेतु ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वाहन को घेर लिया। पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार हो गए, जबकि वाहन से 09 नग गौवंशों को सकुशल मुक्त कराया गया। घटना के संबंध में थाना लोदाम में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान जब्त पिकअप वाहन के आधार पर उसके स्वामी मो. इम्तियाज की पहचान की गई, जो घटना के दिन से ही लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी तथा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय रखा गया था। ??इसी दौरान दिनांक 10.07.2026 को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी जशपुर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस माह गौ तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस ने 01 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 के बीच गौ तस्करी के चार अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 57 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया तथा 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसी क्रम में 01 जुलाई 2026 को थाना बागबहार क्षेत्र में गौवंश वध के मामले में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 03 जुलाई 2026 को चौकी दोकड़ा क्षेत्र में 10 नग मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराते हुए पैदल हांककर ले जा रहे 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले के मास्टरमाइंड की पहचान कर ली गई है तथा उसकी तलाश जारी है। 04 जुलाई 2026 को चौकी मनोरा क्षेत्र के डहुकोना जंगल से 26 नग गौवंशों को सकुशल मुक्त कराया गया तथा 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 08 जुलाई 2026 को चौकी मनोरा क्षेत्र के ग्राम डडगांव में 21 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया। इस दौरान आरोपी जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश लगातार जारी है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी पर लगातार कड़ी नजर बनाए हुए है। गौ तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों में शामिल प्रत्येक आरोपी, वाहन मालिक एवं संगठित गिरोह के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश निरंतर जारी है और उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

You Might Also Like

सर्पदंश से किशोर की मौत

होली नजदीक आते ही रेलवे स्टेशन में बढ़ी भीड़

पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को 20 वर्ष कडी कैद

पत्रकार पर आधा दर्जन लोगों ने किया जानलेवा हमला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बावड़ी में गिरने से 2 बच्चों की मौत, खेलते-खेलते गहरे पानी में गिरे
Next Article डीईओ ने तीन विकासखंडों के 10 विद्यालयों का किया मेगा निरीक्षण

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
स्मार्ट मीटर को लेकर विभाग सख्त, न लगाने पर होगी कार्रवाई
सीमेट प्लंाट में ऊंचाई से गिरे श्रमिक की मौत
रायगढ़ का दशकों पुराना सपना होगा साकार, रिंग रोड फोर-लेन पर तेज हुई कवायद
हाथी के हमले से दो लोगों की मौत, मां की तत्परता से बची मासूम की जान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?