NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बावड़ी में गिरने से 2 बच्चों की मौत, खेलते-खेलते गहरे पानी में गिरे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > बावड़ी में गिरने से 2 बच्चों की मौत, खेलते-खेलते गहरे पानी में गिरे
रायपुर

बावड़ी में गिरने से 2 बच्चों की मौत, खेलते-खेलते गहरे पानी में गिरे

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta July 11, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। जिले के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। शनिवार सुबह दोनों बच्चे खेलते-खेलते बावड़ी के पास पहुंचे थे, तभी अचानक संतुलन बिगडऩे से गहरे पानी में गिर गए। घटना धरसीवां थाना क्षेत्र की है। टीआई राजेंद्र दीवान के मुताबिक, मृतकों की पहचान साक्षी साहू (07) और श्रवण धीवर (04) निवासी धरसीवां के कुर्रा गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह दोनों मंदिर परिसर के आसपास अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान वे प्राचीन बावड़ी के किनारे पहुंच गए और हादसे का शिकार हो गए। बच्चों के काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों को बावड़ी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही धरसीवां पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ग्रामीणों का कहना है कि, मंदिर परिसर की यह प्राचीन बावड़ी काफी गहरी है, लेकिन यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। बावड़ी के आसपास न तो मजबूत घेराबंदी है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई थी, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से बावड़ी के चारों ओर सुरक्षा दीवार, जाली और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है। जिससे भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

You Might Also Like

तेज रफ्तार कार ने कारोबारी को कुचला, मौके पर मौत

खुद को रायपुर का डॉन बताने वालों का निकला जुलूस

नवा रायपुर मेडिसिटी : मध्य भारत में स्वास्थ्य क्रांति की नई इबारत लिख रहा है छत्तीसगढ़

राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए बढ़ी तारीख

सीएम साय के नेतृत्व में नियद नेल्ला नार योजना से पुसकोंटा को मिली विकास की सौगात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्कूली बच्चों ने निबंध और चित्रकारी के माध्यम से उकेरी ‘विकसित भारत’ के आधुनिक स्टेशन की तस्वीर
Next Article ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
स्मार्ट मीटर को लेकर विभाग सख्त, न लगाने पर होगी कार्रवाई
सीमेट प्लंाट में ऊंचाई से गिरे श्रमिक की मौत
रायगढ़ का दशकों पुराना सपना होगा साकार, रिंग रोड फोर-लेन पर तेज हुई कवायद
हाथी के हमले से दो लोगों की मौत, मां की तत्परता से बची मासूम की जान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?