NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डीईओ ने तीन विकासखंडों के 10 विद्यालयों का किया मेगा निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डीईओ ने तीन विकासखंडों के 10 विद्यालयों का किया मेगा निरीक्षण
रायगढ़

डीईओ ने तीन विकासखंडों के 10 विद्यालयों का किया मेगा निरीक्षण

पीएम श्री विद्यालय घरघोड़ा में स्वच्छता और अनुशासन पर विशेष फोकस, कक्षा में मोबाइल उपयोग नहीं करने के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta July 11, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़,  नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होते ही कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को अनुशासित, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू एवं जिला मिशन समन्वयक आलोक स्वर्णकार ने रायगढ़, तमनार एवं घरघोड़ा विकासखंड के 10 शासकीय विद्यालयों का सघन एवं आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों के अधिगम स्तर, शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षा संचालन, स्वच्छता, अभिलेख संधारण तथा निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों की सराहना की गई, वहीं लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
शासकीय माध्यमिक शाला बंगुरसिया में पाठ्यपुस्तक वितरण, डेली डायरी एवं शैक्षणिक अभिलेखों में गंभीर कमियां पाई गईं। इस पर प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित सीएसी भूपेश पांडा अनुपस्थित मिले, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। प्राथमिक शाला बंगुरसिया में जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए गिनती एवं पहाड़ों का परीक्षण किया। कक्षा तीसरी के छात्र विपुल गुप्ता ने 20 तक के पहाड़े धाराप्रवाह सुनाकर सभी को प्रभावित किया। विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास एवं आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महलोई में प्रत्येक कक्षा का निरीक्षण करने के साथ निर्माणाधीन नए भवन की प्रगति का जायजा लिया गया। संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। शिक्षकों की बैठक लेकर ब्लूप्रिंट आधारित शिक्षण, बोर्ड परीक्षा की तैयारी तथा प्रत्येक विद्यालय का प्रभावी स्कूल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगढ़ में निरीक्षण के दौरान कुछ शिक्षक कक्षा में अध्यापन कराने के बजाय स्टाफ रूम में बैठे मिले। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित शिक्षकों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यालय समय में प्रत्येक शिक्षक का स्थान विद्यार्थियों के बीच कक्षा में होना चाहिए। पीएम श्री विद्यालय तमनार में शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नियमित कक्षा संचालन, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं अनुशासित वातावरण को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। पीएमश्री विद्यालय घरघोड़ा में विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर प्राचार्य को साफ-सफाई, सुव्यवस्थित परिसर तथा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण विकसित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विद्यालयों में साउंड सिस्टम के माध्यम से नियमित एवं व्यवस्थित प्रार्थना सभा आयोजित करने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नैतिक मूल्यों का विकास हो सके।
शासकीय हाई स्कूल भालूमार में जिला शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू ने स्वयं चॉक पकडक़र विद्यार्थियों को अंग्रेजी व्याकरण का अध्यापन कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, नियमित अध्ययन करने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश विद्यालयों की कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा शिक्षकों को सीखने के परिणामों में सुधार लाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षकों को प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर व्यक्तिगत ध्यान देने, आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विषयवार रणनीति तैयार करने, ब्लूप्रिंट आधारित शिक्षण अपनाने तथा प्रभावी स्कूल डेवलपमेंट प्लान तैयार कर उसका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट हिदायत दी गई कि कक्षा में अध्यापन के दौरान कोई भी शिक्षक मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेगा। विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की प्रयोगशाला हैं। शिक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिक्षक का प्रथम दायित्व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और बेहतर सीखने के अवसर प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाना है। आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम के लिए अभी से ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य करना होगा। हर विद्यालय में नियमित मॉनिटरिंग, प्रभावी कक्षा संचालन, स्वच्छ एवं प्रेरणादायी वातावरण तथा विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सतत सुधार हमारी प्राथमिकता है। प्रत्येक विद्यालय अपने स्कूल डेवलपमेंट प्लान के अनुरूप कार्य करे। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निरीक्षण और अकादमिक सहयोग की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

You Might Also Like

अपने ही विभाग से शुरू किया प्री पैड बिजली मीटर लगाने का कार्य

खरसिया- फगुरम मार्ग पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, हुई मौत

बंगाली मोहल्ले से निकलते कचरे से सडक़ों में लगा कचरों का अंबार, बदबू से लोग परेशान

डॉ. कुमार विश्वास की सुपुत्री अग्रता की शादी में सपत्निक शामिल हुए महावीर अग्रवाल

शहर में पहली बार श्रीमंदिर, पुरी के रोषाघर सेवायतों द्वारा तैयार होगा महाप्रभु का छप्पन भोग महाप्रसाद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Next Article पहाड़ मंदिर हनुमान प्रतिमा स्थापना में यादव समाज का योगदान

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
स्मार्ट मीटर को लेकर विभाग सख्त, न लगाने पर होगी कार्रवाई
सीमेट प्लंाट में ऊंचाई से गिरे श्रमिक की मौत
रायगढ़ का दशकों पुराना सपना होगा साकार, रिंग रोड फोर-लेन पर तेज हुई कवायद
हाथी के हमले से दो लोगों की मौत, मां की तत्परता से बची मासूम की जान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?