NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महतारी वंदन से सशक्त होती नारी, मोदी की गारंटी का संकल्प पूरा कर रही विष्णुदेव सरकार – हर माह मिल रहा है योजना का सीधा लाभ: मंत्री चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महतारी वंदन से सशक्त होती नारी, मोदी की गारंटी का संकल्प पूरा कर रही विष्णुदेव सरकार – हर माह मिल रहा है योजना का सीधा लाभ: मंत्री चौधरी
रायगढ़

महतारी वंदन से सशक्त होती नारी, मोदी की गारंटी का संकल्प पूरा कर रही विष्णुदेव सरकार – हर माह मिल रहा है योजना का सीधा लाभ: मंत्री चौधरी

29वीं किस्त में 66.74 लाख बहनों को मिला 626.25 करोड़ का संबल : ओपी चौधरी

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta July 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना के तहत जारी 29वीं किस्त की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि प्रदेश की 66 लाख 74 हजार से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में कुल रू. 626.25 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है। विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प के अनुरूप महतारी वंदन योजना निर्बाध रूप से चल रही है। हमारी सरकार ने वादा किया था कि हर महीने प्रदेश की बहनों के खाते में सम्मान राशि पहुंचेगी। और हम लगातार 29 महीनों से इस वादे को निभा रहे हैं। यह सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि मातृशक्ति का सम्मान है। योजना के संबंध में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने कहा प्रदेश की 66,74,000 विवाहित, विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिलाएं इसका लाभ ले रही। प्रति माह रू.1000 की दर से रू.626.25 करोड़ की 29वीं किस्त जारी की गई। अब तक 29 किस्तों में रू.18,000 करोड़ से अधिक की राशि महिलाओं को दी जा चुकी है।
पूरी राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में पारदर्शी तरीके से जा रही है।ओपी चौधरी ने कहा कि महतारी वंदन योजना से बहनें आत्मनिर्भर बन रही हैं।कई बहनें इस राशि से छोटा-मोटा व्यापार शुरू कर रही हैं, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं, परिवार की जरूरतें पूरी कर रही हैं। यह डबल इंजन सरकार का डबल फायदा है। केंद्र और राज्य दोनों मिलकर मातृशक्ति को सशक्त कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने 5 साल में महिलाओं के नाम पर सिर्फ घोषणाएं कीं, वे आज हमारी योजना पर किस मुंह से सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस राज में बहनों को ?500 देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ, जबकि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के हर पात्र बहन को ?1000 प्रतिमाह दे रही है। ओपी चौधरी ने भरोसा दिलाया कि जब तक भाजपा की सरकार है, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को सीधे मदद मिलती रहेगी। मोदी जी की इस गारंटी को विष्णुदेव सरकार का संकल्प पूरा कर रहा है। उन्होंने सभी पात्र बहनों से अपील की कि यदि किसी का नाम छूट गया है तो वे तुरंत संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र या पोर्टल पर आवेदन करें।

You Might Also Like

अंधे हत्याकांड का खुलासा, युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने वाला गिरफ्तार

पुसौर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुम बालिका को किया बरामद

हनुमान मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हनुमान जी की जयकारे के साथ निकली शोभा यात्रा

रायगढ़ के बेटे अक्षज एनडीए के लिए चयनित

जेएसपी में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेवा सेतु पोर्टल से तीन वर्षीय आरव पंचाल का 10 दिन में बना जाति प्रमाण पत्र
Next Article निश्चित उम्र में शादी, बच्चों के बीच तीन साल का अंतर और परिवार नियोजन कराने वाले दंपतियों का हुआ सम्मान

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
स्मार्ट मीटर को लेकर विभाग सख्त, न लगाने पर होगी कार्रवाई
सीमेट प्लंाट में ऊंचाई से गिरे श्रमिक की मौत
रायगढ़ का दशकों पुराना सपना होगा साकार, रिंग रोड फोर-लेन पर तेज हुई कवायद
हाथी के हमले से दो लोगों की मौत, मां की तत्परता से बची मासूम की जान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?