NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ’जन्मदिन की खुशियां बनीं बच्चों के पोषण का माध्यम, स्कूल में हुआ नेवता भोजन आयोजन’
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ’जन्मदिन की खुशियां बनीं बच्चों के पोषण का माध्यम, स्कूल में हुआ नेवता भोजन आयोजन’
रायगढ़

’जन्मदिन की खुशियां बनीं बच्चों के पोषण का माध्यम, स्कूल में हुआ नेवता भोजन आयोजन’

’सामाजिक आयोजनों को बच्चों की खुशियों और पोषण से जोडऩे की अनूठी पहल’

lochan Gupta
Last updated: July 8, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta July 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना (मध्यान्ह भोजन) के माध्यम से शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को प्रतिदिन गर्म एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को मजबूती मिल सके। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विद्यालयों में ष्नेवता भोजनष् की व्यवस्था को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी से बच्चों को अतिरिक्त पोषक आहार उपलब्ध कराया जा सके।
छत्तीसगढ़ शासन की इस अभिनव पहल के तहत शिक्षक, जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, पालक तथा आम नागरिक अपने परिवार के किसी सदस्य के जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, मुंडन संस्कार, सालगिरह अथवा अन्य पारिवारिक अवसरों पर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के लिए विशेष भोजन, फल, मिठाई या अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध करा सकते हैं। इससे न केवल बच्चों को अतिरिक्त पोषण मिलता है, बल्कि समाज और विद्यालय के बीच सहभागिता भी मजबूत होती है।
इसी क्रम में विकासखण्ड पुसौर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बोरोडिपा में पदस्थ प्रधानपाठक देवमती भोय की बड़ी पुत्री कुमारी खुशबू भोय के जन्मदिन 08 जुलाई के अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों के लिए विशेष ष्नेवता भोजनष् का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों के साथ मीठा और बड़ा परोसा गया, जिसे बच्चों ने बड़े उत्साह और प्रेमपूर्वक ग्रहण किया।

’बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उपस्थित जनों ने सराहा पहल’

नेवता भोजन के दौरान विद्यालय में उत्साह और आनंद का वातावरण देखने को मिला। बच्चों ने प्रधानपाठक देवमती भोय के माध्यम से कुमारी खुशबू भोय को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल, उज्ज्वल और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, संकुल प्राचार्य, संकुल बालक पुसौर एवं कन्या पुसौर के समन्वयक, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, वार्ड पार्षद, पूर्व पार्षद तथा बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने शासन की नेवता भोजन योजना को बच्चों के पोषण, सामाजिक सहभागिता और मानवीय संवेदनाओं से जोडऩे वाली एक प्रेरणादायी पहल बताते हुए इसकी सराहना की।

You Might Also Like

पुस्तकें पढऩा हिन्दी सीखने का अच्छा माध्यम है : धरा देवांगन

विद्या विकास कॉन्सेप्ट स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

सूने घर का ताला तोड़ कर सवा लाख की चोरी

सावन के अंतिम सोमवार श्री सत्यनारायण धाम में भक्तों का लगा तांता

27 संदिग्धों को थाने लेकर आई पुलिस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ’जिले में चल रहे सघन कुष्ठ खोज अभियान का केंद्रीय टीम ने किया मूल्यांकन’
Next Article प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

खबरें और भी है....

साय कैबिनेट की बैठक में विधेयकों को मंजूरी
घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद बने राजनांदगांव जिला पंचायत के सीईओ
सूने मकान से 90 हजार के जेवरात पार
स्टेशन के सामने से हटाया गया पुराना मस्जिद
मौत के मुहाने से लौटे पाँच मासूम, मेडिकल कॉलेज ने सर्पदंश से पीडि़त तीन बच्चों को वेंटिलेटर पर रखकर किया उपचार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय कैबिनेट की बैठक में विधेयकों को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?