NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच उमस बढ़ा रही दिक्कत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच उमस बढ़ा रही दिक्कत
रायगढ़

लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच उमस बढ़ा रही दिक्कत

अब फिर से लू की आशंका, अगले चार दिनों में 4 डिग्री पारा बढ़ेगा की संभावना, मौसम में हो रहे बदलाव से सेहत पर पड़ रहा असर

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2026 12:12 am
By lochan Gupta May 20, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़. जिले में विगत चार दिनों दिनों से फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है, इससे मंगलवार को जिले का तापमान 42 डिग्री पहुंच गया था, लेकिन शाम होते ही तेज अंधड़ के साथ बुंदाबांदी ने तापमान तो कम कर दिया, लेकिन उमस बढ़ गया था, जिससे लोग देर रात तक परेशान रहे।
उल्लेखनीय है कि जिले में सुबह से ही सूर्यदेव अपना तेवर दिखाना शुरू कर दे रहे हैं। इसके चलते विगत तीन दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही बीच-बीच में हल्की बादल आने के कारण उमस भी लगातार बढ़ रहा है, जो लोगों के सेहत के लिए नुकसान साबित हो रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इस बदलाव के परिणामस्वरूप, प्रदेश के मध्य और उत्तरी भागों में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वर्तमान मौसमी गतिविधियों पर गौर करें तो, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके साथ ही, दो द्रोणिकाएं भी अपना प्रभाव दिखा रही हैं। पहली द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर विस्तारित है, जबकि दूसरी द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से लक्षद्वीप तक 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में कल, 20 मई को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, इन प्रणालियों के धीरे-धीरे कमजोर पडऩे और पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में उत्तरोत्तर वृद्धि दर्ज की जाएगी। विभाग ने नागरिकों को गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने और आवश्यक उपाय करने की सलाह दी है, विशेषकर दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने के लिए कहा गया है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

इस संबंध में जिला अस्पताल के डाक्टर प्रकाश चेतवानी ने बताया कि विगत तीन चार दिनों से उमस में काफी उतार चढ़ाव हो रहा है। जो सेहत के लिए काफी नुकसान दायक है। हालांकि इसके प्रकोप के चलते अब हर दिन अस्पताल में उल्टी दस्त के मरीज पहुंच रहे। इसका मुख्य कारण यह है कि लोग तेज धूप में घर से निकल रहे हैं और बगैर शरीर को राहत पहुंचाए ही ठंडे पेय का उपयोग कर लेते हैं, इससे उनके सेहत पर असर पड़ रहा है। साथ ही अभी जिस तरह से मौसम बन रहा है, इससे अगर नहीं बचा गया तो पिलिया, चिकन पाक्स जैसे गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाएगा। इसको लेकर अब अस्पताल आने वाले मरीजों को उपचार के साथ-साथ बचाव के लिए भी समझाईश दी जा रही है।

शुगर-बीपी के मरीज रखे विशेष ख्याल

इस संबंध में डाक्टरों का कहना है कि इन दिनों बाजार में मौसमी फल आम, लिची व अन्य फलों से बाजार सज गया है। इससे शुगर-बीपी के मरीज इसका सेवन कर रहे हैं, जिससे उनका बीपी, शुगर बढऩे के साथ-साथ उमस व गर्मी से उनकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है। ऐसे में इन गंभीर बीमारियों से पीडि़त लोगों को खाद्य पदार्थ पर विशेष ध्यान देते हुए तेज धूप में निकलने से परहेज करना चाहिए, साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन कर शरीर को राहत पहुंचाए, वहीं अगर किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं, ताकि समय रहते उपचार हो सके।

मौसम के दिखे दो रंग

मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप व उमस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन शाम के चार बजते ही अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश भी हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट तो आई लेकिन उसके बाद मौसम में काफी उमस बढ़ गया, इससे लोग गर्मी व उसम से राहत पाने के लिए देर रात तक पार्कों में जमे रहे, लेकिन यहां भी उसम के चलते कुछ खास राहत नहीं मिली। हालंाकि जिस तरह से अभी मौसम हो रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब फिर से जिला लू के चपेट में आ सकता है।

You Might Also Like

एक तरफ प्रदूषण की मार तो दूसरी तरफ क्षमता विस्तार की अनुमति

धरमजयगढ़ में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर उत्सव का माहौल

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली

सोने की बिस्किट सहित 44 लाख की चोरी

लॉयंस क्लब मिडटाउन ने विवेकानंद एकेडमी स्कूल में यादगार ढंग से मनाया स्वतंत्रता दिवस पर्व, स्कूल के बच्चों ने दी मनभावन प्रस्तुति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पानी टंकी के पास पहुंचा गजराज, गर्मी से बचने करता रहा प्रयास
Next Article कार-बाइक में भिडंत, बाइक चालक की मौत

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
नक्सलवाद पर कांग्रेस ने नहीं दिया सहयोग-सीएम साय
फरार सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा ने किया सरेंडर
पुलिस को देख सफारी छोड़ भागे 6 डीजल चोर
24 टन अवैध कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?