रायगढ़। जिले के लैलूंगा स्थित सरकारी कॉलेज के प्रोफेसर रेमन भार्गव के खिलाफ पुलिस ने स्नढ्ढक्र दर्ज की है। प्रोफेसर पर युवती को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
पिछले दिनों युवती ने अपने मंगेतर के साथ कॉलोनी पहुंचकर प्रोफेसर रेमन भार्गव की जमकर पिटाई की थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। युवती ने थाने में भी लिखित शिकायत दी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। लेकिन, मंगलवार को पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी प्रोफेसर रेमन भार्गव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर रेमन भार्गव लैलूंगा के शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में पदस्थ है। युवती उसके पड़ोस में ही रहती है। आरोप है कि प्रोफेसर ने युवती को व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए अश्लील मैसेज भेजे। यह भी आरोप है कि पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेजकर उसे परेशान कर रहा था। इसके अलावा वह इन मैसेज की जानकारी घर के किसी सदस्य को देने पर जान से मारने की धमकी भी देता था।
कॉलेनी पहुंचकर की थी पीटाई
नाराज युवती 1 जुलाई को अपने होने वाले पति के साथ कॉलोनी पहुंची। वहां दोनों के बीच पहले तो विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिए। इस दौरान मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस पूरे मामले में युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78 और 79 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर प्रोफेसर रेमन भार्गव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



