NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश से किसानों के खिले चेहरे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश से किसानों के खिले चेहरे
रायगढ़

पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश से किसानों के खिले चेहरे

बंगाल की खाड़ी अवदाब होने से भारी वर्षा का अलर्ट जारी, बारिश को देखते हुए किसानों ने शुरू किया खेतों की जोताई

lochan Gupta
Last updated: July 6, 2026 12:14 am
By lochan Gupta July 6, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़. जिले में विगत दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आने के साथ गर्मी व उसम से राहत तो मिली ही है साथ ही अब किसान खेती कार्य में भी जुट गए हैं। वहीं रविवार को पूरे दिन बारिश होने से शहर के कई सडक़ों पर पानी भर गया था, वहीं खेतों में पानी भरने से किसान अब जोताई के साथ धान बोआई का कार्य तेज कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर स्थित चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र प्रबल होकर अवदाब में बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह अवदाब अब पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और जल्द ही उत्तर ओडिशा तट को पार करेगा। इसके लगातार पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा और उत्तर छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मॉनसून की सक्रियता के बीच, दक्षिण पश्चिम राजस्थान से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली मौसमी द्रोणिका मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, उत्तर ओडिशा और अवदाब के केंद्र तक 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अतिरिक्त, हवा का विंड शियर जोन 21 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है, जो वर्षा की गतिविधियों को और तेज करेगा। इससे जिले 6 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी प्रबल संभावना है। भारी वर्षा का मुख्य क्षेत्र बिलासपुर संभाग के पश्चिमी जिले और बिलासपुर संभाग से लगे अन्य संभाग के जिले संभावित हैं।
वहीं जिले में शनिवार रात से ही रूक रूक कर बारिश हो रही है, जिससे रविवार को दोपहर तक हल्की बारिश हुई तो वहीं उसके बाद तेज बारिश होने से शहर के कई सडक़ों में पानी भर गया है, इसके अलावा कई मोहल्लों में पानी जमा हो गया है, लेकिन बारिश कुछ देर रूकने के बाद निकल जाने से थोड़ी राहत है। वहीं अब खेतों में भी पानी जमा होने लगा है, जिसको देखते हुए किसान भी अब खेतों की ओर रूख करने लगे हैं। जो खेतों की जुताई के साथ खुर्रा बोनी का कार्य तेज कर दिए हैं। साथ ही कई जगह किसान धान का थरहा लगाना शुरू कर दिए हैं, ऐसे में इनका कहना है कि अगर इसी तरह हल्की वर्षा लगातार होते रहा तो 20 से 25 दिनों में थरहा तैयार हो जाएगा, जिससे रोपा का कार्य किया जाएगा।

दो दिन बाद वर्षा की गति में आएगी कमी

इस संबंध में मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी मे ंअवदाब बनने के कारण लगातार बारिश हो रही है। ऐसे अगले 48 घंटे में जिले के अधिंकाश जगहों पर भारी वर्षा की संभावना है। वहीं 8 जुलाई से पूरे प्रदेश में वर्षा की तिव्रता और फैलाव में कमी आने की संभावना है।

You Might Also Like

संत निरंकारी फाउंडेशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

५५ महिलाओं ने लिया नि:शुल्क सिलाई का प्रशिक्षण

जानकी कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने फाईलेरिया रोधी दवा का किया सेवन

प्रशिक्षु आईपीएस आकाश के नेतृत्व में हुआ नाइट बाइक पेट्रोलिंग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार
Next Article नहाने गए बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत

खबरें और भी है....

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
चरित्र शंका पर पत्नी को बुलेट से कुचल कर मारने का प्रयास
ससुर की हत्या करने वाली बहू निकली मास्टरमाइंड
ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक की मौत
ट्रेन के इंतजार में बैठा युवक 8.160 किलो गांजा के साथ पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई पंचतत्व में विलीन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?