रायगढ़। जोबी पुलिस ने अवैध महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को जोबी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जोबी निवासी नोनी बाई डनसेना पति स्व. संतराम (52वर्ष) जवाहर मोहल्ला, अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बेच रही है। इससे पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी। इससे वहां बैठकर शराब पीने वाले कुछ लोग मौके से भाग निकले, जबकि नोनी बाई डनसेना अपने घर में शराब बेचते हुए पाई गई। पूछताछ में उसने महुआ शराब बनाकर बेचने की बात स्वीकार की। उसके घर से 20 लीटर क्षमता के डिब्बे में भरे 10 लीटर और एक जरीकेन में भरे 5 लीटर सहित कुल 15 लीटर महुआ शराब (3,000 रुपए) बरामद का महिला आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार



