रायगढ़. जिले में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में पुसौर पुलिस ने थाना क्षेत्र के रनभांठा में पांच जगह दबिश देकर 35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में 27 जून को पुलिस टीम ने एक के बाद एक पांच स्थानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से पांच आरोपियों को कुल 35 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जिसमें पुलिस दल ने रनभांठा नया तालाब क्षेत्र में सबसे पहले खीर प्रसाद खुंटे (34 वर्षीय) के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। दूसरी कार्रवाई में कार्तिक राम जांगड़े (54 वर्ष) के पास से 6 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। तीसरी कार्रवाई में जय कुमार अनंत (27 वर्ष) से 7 लीटर, चौथी कार्रवाई में लम्बोदर सिदार (26 वर्ष) से 8 लीटर तथा पांचवीं कार्रवाई में घासीदास अनंत (22 वर्ष) से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली। सभी आरोपियों ने अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब रखना स्वीकार किया। पुलिस ने मौके पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल 35 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब की, जिसकी अनुमानित कीमत 7,000 रुपये बताई गई है। इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या बंजारे समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
35 लीटर महुआ शराब के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार
पुसौर पुलिस ने रनभांठा के पांच ठिकानों पर दी थी दबिश



