NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा
खरसिया

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा

बच्चों, महिलाओं और युवाओं के राष्ट्रप्रेम ने मोहा मन

lochan Gupta
Last updated: August 14, 2026 12:00 am
By lochan Gupta August 14, 2026
Share
2 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर खरसिया नगर में देशभक्ति के रंग में सराबोर एक ऐतिहासिक व भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में संपूर्ण नगर का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देशभक्ति के इस महाकुंभ में बच्चों, युवक-युवतियों, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, एनसीसी कैडेट्स और गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को अद्वितीय और अविस्मरणीय बना दिया। ?हाथों में लहराता राष्ट्रध्वज और गूँजते देश भक्ति के नारों के बीच पूरा खरसिया नगर राष्ट्रीय गौरव के भाव से ओत-प्रोत नजऱ आया।

 

सर्वसमाज और जनप्रतिनिधियों की एकजुटता

यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और नगर के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों ने कंधे से कंधा मिलाकर नेतृत्व किया। बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं और युवक-युवतियों के राष्ट्रीय स्वाभिमान और उमंग ने कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा का संचार किया। मार्च पास्ट करते एनसीसी कैडेट्स का अनुशासन और स्कूली बच्चों का देशप्रेम से भरा अप्रतिम उत्साह पूरी यात्रा के दौरान आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा।

 

राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता का ले संकल्प – कमल गर्ग

नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा, यह तिरंगा यात्रा महज एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि हमारे अमर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण कर उन्हें नमन करने का एक सशक्त माध्यम है। हम सभी को अपने राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता के संकल्प के साथ हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।

 

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

तिरंगा यात्रा के सुचारु संचालन और नागरिकों की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं पुलिस फोर्स द्वारा सुरक्षा के कड़े व पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस बल की मुस्तैदी से पूरी यात्रा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और अनुशासित माहौल में संपन्न हुई। यह विशाल तिरंगा यात्रा नगर में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक समरसता और देशप्रेम की एक नई मिसाल पेश करते हुए हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई।

You Might Also Like

युवा रत्न सम्मान समारोह सम्पन्न

देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह

नगर को मिली बड़ी सौगात, पालिकाध्यक्ष ने किया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का शुभारंभ

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव

पूज्य सिंधी पंचायत ने अमर शहीद हेमू कालानी को किया याद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती विकास योजनाएं चोढ़ा में सीसी रोड की राशि में गबन का आरोप
Next Article हरित इस्पात ही भारत का भविष्य : मंत्री ओपी चौधरी

खबरें और भी है....

श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि
बम्हनीडीह में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतधारा
बाइक पर तिरंगा, दिल में देशभक्ति-लोइंग मंडल ने सैकड़ों बाइकों के साथ निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
लीनेस क्लब सेवांजलि ने हर्षोल्लास के साथ मनाया रंगारंग सावन उत्सव
सीए छात्रों के लिए बड़ी सौगात, वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे आधुनिक ‘रीडिंग रूम’ का उद्घाटन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?