रायगढ़. जिले में मादक पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भूपदेवपुर पुलिस ने किरीतमाल गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 17 लीटर महुआ शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भूपदेवपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम किरीतमाल में अवैध शराब की बिक्री हो रही है, इससे 28 जून को एसएसपी के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक नाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किरीतमाल निवासी नुकसाना सिदार घर दबिश दिया, जहां उसने घर के पीछे बाड़ी में अवैध महुआ शराब बेच रही है। इससे जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद कुछ लोग भाग निकले। जांच के दौरान नुकसाना सिदार (30 वर्ष) के कब्जे से दो प्लास्टिक जरीकेन में रखी 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,000 रुपये है। इससे महिला आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने किरीतमाल के रथबाई भारद्वाज के घर पर दबिश दी। जहां जांच के दौरान रथबाई भारद्वाज (50 वर्ष) के कब्जे से एक जरीकेन और एक प्लास्टिक बोतल में रखी कुल 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 700 रुपये है। जिसे जब्त कर महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों कार्रवाई में पुलिस ने कुल 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है।
अवैध महुआ शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार



