NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महापौर एवं सभापति ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महापौर एवं सभापति ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद
रायगढ़

महापौर एवं सभापति ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद

पोलियो मुक्त समाज निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी-जीवर्धन चौहान, 30 जून तक चलेगा अभियान, 1.34 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 11:08 pm
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ रविवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामभाठा, संजय मैदान में किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान एवं सभापति डिग्री लाल साहू ने नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगा। सभापति श्री डिग्री लाल साहू ने भी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए सभी लोग आगे आकर स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 28 से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 34 हजार 980 बच्चों को पोलियोरोधी वैक्सीन की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिलेभर में व्यापक तैयारियां की गई हैं ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रह जाए। अभियान के प्रथम दिवस जिले के 1307 पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके साथ ही शेष बच्चों तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम अगले दो दिनों तक घर-घर जाकर दवा पिलाने का कार्य करेगी। अभियान को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई है। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे को पोलियोरोधी खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को निर्धारित अवधि में अवश्य पोलियो की दवा पिलाएं।
इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भानु पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैंकरा, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अविनाश चंद्रा, नोडल अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सोनाली मेश्राम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन दीदियाँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मनुष्यों का कल्याण करने श्री हरि लेते हैं अवतार : पं महेश

रायगढ़ जशपुर में विकास के लिए बनेगी कार्य योजना : विष्णु देव

लापता बालिका हरियाणा के गुरूग्राम से बरामद

राहुल गांधी का बयान उनकी हताशा और संकुचित मानसिकता को उजागर करता है – टिकरिहा

समाज के हमारे गुरुजन जीवन के मार्गदर्शक हैं – पुरंजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पकृति और सुंदर झरनों का आनंद लेने एक बार प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रानीदाह का भ्रमण जरूर करें
Next Article अवैध महुआ शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

खबरें और भी है....

वनांचल के ‘नवोदय गुरु’ और ‘गुरु द्रोण ‘ टिकेश्वर पटेल का भव्य सम्मान, चयनित विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में… छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
ओम श्री रुपेश स्टील कंपनी के संचालक दयानंद व शंकर लाल पर जुर्म दर्ज
बूथ से राष्ट्रनिर्माण तक ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा-ओपी
ट्रैक्टर के पलटने से ग्रामीण की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वनांचल के ‘नवोदय गुरु’ और ‘गुरु द्रोण ‘ टिकेश्वर पटेल का भव्य सम्मान, चयनित विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?