NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 6 को नगर निगम की विशेष सामान्य सभा, मानसून की तैयारियों पर होगी चर्चा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 6 को नगर निगम की विशेष सामान्य सभा, मानसून की तैयारियों पर होगी चर्चा
रायपुर

6 को नगर निगम की विशेष सामान्य सभा, मानसून की तैयारियों पर होगी चर्चा

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 10:59 pm
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक 6 जुलाई को होगी। बैठक में शहर में बारिश के दौरान जलभराव, सफाई व्यवस्था, नालों की स्थिति और मानसून से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। लेकिन बैठक की घोषणा के साथ ही इसे लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने विशेष सामान्य सभा बुलाने के औचित्य पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विशेष सामान्य सभा आमतौर पर किसी महत्वपूर्ण नीति निर्णय, आपात स्थिति या अत्यंत जरूरी विषय पर बुलाई जाती है। लेकिन इस बार सफाई और जलभराव जैसे नियमित प्रशासनिक विषयों को लेकर विशेष बैठक बुलाई जा रही है।
पूर्व महापौर ने कहा कि बारिश और जलभराव की समस्या से निपटना नगर निगम की नियमित जिम्मेदारी है। यदि इन विषयों पर विशेष सामान्य सभा बुलानी पड़ रही है तो यह प्रशासनिक तैयारियों पर भी सवाल खड़े करता है। नगर निगम के मुताबिक बैठक में शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति, नालों की सफाई, कचरा उठाव, सडक़ मरम्मत और बारिश के दौरान नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। पार्षद अपने-अपने वार्डों की समस्याएं भी सदन में उठा सकते हैं। मानसून की शुरुआत के साथ ही राजधानी के कई इलाकों से जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बैठक में इन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हो सकती है। इससे पहले 27 अप्रैल को रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा आयोजित की गई थी। उस बैठक में महिला सशक्तिकरण को लेकर जनजागरूकता अभियान और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई थी। बैठक की अध्यक्षता सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने की थी। नगर निगम की पिछली सामान्य सभा 9 अप्रैल को हुई थी, जिसमें 14 एजेंडों पर चर्चा की गई थी। बैठक के दौरान सिटी कोतवाली चौक का नाम बदलकर ‘जैन स्तंभ’ करने के प्रस्ताव पर जमकर बहस हुई थी। विपक्ष के विरोध और भाजपा पार्षद दल की सहमति के बाद प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया था। सभा शुरू होने से पहले कांग्रेस पार्षदों ने पानी की समस्या को लेकर मटका और बाल्टी के साथ प्रदर्शन किया था। वहीं प्लेसमेंट कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर निगम मुख्यालय का घेराव किया था। बैठक के दौरान चौक-चौराहों के नामकरण और प्रतिमा स्थापना को लेकर भी सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। 6 जुलाई को होने वाली विशेष सामान्य सभा में जलभराव, सफाई और नागरिक सुविधाओं के मुद्दे प्रमुख रहने वाले हैं। विपक्ष पहले ही बैठक के उद्देश्य पर सवाल उठा चुका है। ऐसे में मानसून की समस्याओं को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच एक बार फिर तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

You Might Also Like

शराब घोटाला मामले में 39 ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू का छापा

जीएटीई परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का हुआ भंडाफोड़

राजधानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

प्रदेश के 24 ‘माननीयों’ की सरकारी सुविधाएं बंद

धान की फसल में तना छेदक, बंकी और झुलसा जैसे बीमारियों से बचाव के लिए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महेंद्रा ट्रेवल्स की बस में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित उतारा, दमकल ने पाया काबू
Next Article लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : सीएम साय

खबरें और भी है....

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में… छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
ओम श्री रुपेश स्टील कंपनी के संचालक दयानंद व शंकर लाल पर जुर्म दर्ज
बूथ से राष्ट्रनिर्माण तक ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा-ओपी
ट्रैक्टर के पलटने से ग्रामीण की मौत
झारखंड जा रहे 7 गौवंश से भरा वाहन जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में… छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?