NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महेंद्रा ट्रेवल्स की बस में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित उतारा, दमकल ने पाया काबू
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > महेंद्रा ट्रेवल्स की बस में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित उतारा, दमकल ने पाया काबू
रायपुर

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित उतारा, दमकल ने पाया काबू

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 10:59 pm
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर क्षेत्र के बेंद्री इलाके में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। धमतरी से रायपुर आ रही महेंद्रा ट्रेवल्स की चलती स्लीपर बस में अचानक आग लग गई, जो कि धमतरी से रायपुर आ रही थी। बस से धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ड्राइवर और हेल्पर ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बस से नीचे उतार लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का बड़ा हिस्सा जल चुका था और काफी नुकसान हो चुका था। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है। अभनपुर थाना पुलिस के अनुसार, घटना जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभनपुर के पास बेंद्री इलाके में हुई। धमतरी से रायपुर आ रही महेंद्रा ट्रेवल्स की स्लीपर बस सामान्य रूप से चल रही थी। इसी दौरान बस से अचानक धुआं निकलने लगा।
स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस को सडक़ किनारे रोक दिया। इसके बाद सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। कुछ ही मिनटों में बस के अंदर आग फैल गई और देखते ही देखते लपटों ने वाहन के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैलने के कारण मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। यात्री अपनी जान बचाने के लिए सामान छोडक़र बस से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का बड़ा हिस्सा जल चुका था और उसे काफी नुकसान पहुंच चुका था।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कोई यात्री घायल या हताहत नहीं हुआ। ड्राइवर और हेल्पर की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित विभाग भी बस में आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रहा है। घटना के कारण कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

You Might Also Like

स्ट्रीट लाइट-नाली की समस्या को लेकर जोन-9 कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

साइंस कॉलेज मैदान पर पीएमओ ने की कार्रवाई

धान के बोरों पर कर्मचारियों ने डाला पानी

मोदी की एक और गारंटी पूरा करने की ओर अग्रसर साय सरकार

राज्य के 78 स्कूल बनेंगे मॉडल स्कूल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील
Next Article 6 को नगर निगम की विशेष सामान्य सभा, मानसून की तैयारियों पर होगी चर्चा

खबरें और भी है....

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में… छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
ओम श्री रुपेश स्टील कंपनी के संचालक दयानंद व शंकर लाल पर जुर्म दर्ज
बूथ से राष्ट्रनिर्माण तक ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा-ओपी
ट्रैक्टर के पलटने से ग्रामीण की मौत
झारखंड जा रहे 7 गौवंश से भरा वाहन जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में… छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?