रायगढ़। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के जिला पंचायत सदस्य लाखा के निवासी गोपाल अग्रवाल ने रूपेश प्रबंधन की गलती के कारण हुए एक मजदूर की मौत के लेकर प्रारंभ से ही मोर्चा खोला हुआ है,अपने गृह पंचायत में स्थित उद्योग की लापरवाही को लेकर शुरू से ही गोपाल अग्रवाल उचित कार्यवाही करवाने धरातल स्तर पर डटे हुए है।

पूर्व में अपने पंचायत के उप सरपंच होने के नाते गोपाल अग्रवाल को जनता के हित से शुरू से सरोकार रहा है और अपने जनप्रतिनिधि होने का दायित्व निभाने यह आखिरी लड़ाई भी लडऩे को आतुर रहते है।विगत दिनों कांग्रेस द्वारा इस उद्योग प्रबंधन में हुई घटना की जांच के लिए पूरे ताम झाम से मौके पर आकर जांच की गई थी जिसकी जांच रिपोर्ट आज तक कांग्रेस ने सार्वजनिक नहीं करी वहीं इस घटना के बाद से ही उचित कार्यवाही करवाने के लिए गोपाल अग्रवाल ने अपने स्तर से खूब प्रयास किया जिसका सुखद परिणाम भी आज देखने को मिला प्रशासन ने ओम रूपेश के अहाता को तोडऩे की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है वहीं मौके पर आकर बड़ी बड़ी बातों से जनता को बरगलाने वाली कांग्रेस आज तक अपने किए हुए जांच को सार्वजनिक करने से परहेज कर रही है।इसी जांच के दौरान गोपाल अग्रवाल के कांग्रेस के नेताओं के साथ देखे जाने पर मीडिया में गोपाल अग्रवाल को लेकर कई प्रकार की बात कही जा रही थी जिसका जवाब देते हुए गोपाल अग्रवाल ने कहा है की मै भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता हूं और मुझे कांग्रेस के जांच समिति से कोई सारोकार नहीं है वो तो जांच वाले दिन मै सुबह से ही मौके पर उपस्थित होकर उचित कार्यवाही के लिए समुचित प्रयास करने में लगा था ठीक उसी समय कांग्रेस कांग्रेस की जांच समिति का वहां आगमन हो गया और स्थानीय होने के नाते मेरा वहां उपस्थित रहना मानवता के लिए भी आवश्यक था राजनैतिक असमानता के आगे मैने अतिथि धर्म को महत्व दिया,मुझ पर लग रहे सारे आरोप निराधार एवं गलत है मै भाजपा का समर्थित सिपाही हूँ



