NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नालों में कचरा फेकना 3 प्रतिष्ठानों को महंगा पड़ा, निगम ने ठोका 30 हजार रुपए का जुर्माना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नालों में कचरा फेकना 3 प्रतिष्ठानों को महंगा पड़ा, निगम ने ठोका 30 हजार रुपए का जुर्माना
रायगढ़

नालों में कचरा फेकना 3 प्रतिष्ठानों को महंगा पड़ा, निगम ने ठोका 30 हजार रुपए का जुर्माना

lochan Gupta
Last updated: June 26, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta June 26, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा शहर की स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नालों में कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान नालों में कचरा डालकर गंदगी नाली जाम करने और इससे बारिश का पानी निकासी बाधित होने पर तीन प्रतिष्ठानों पर कुल 30,000 रुपये का जुर्माना किया गया।
कार्रवाई के तहत रायगढ़ क्लॉथ, ए टू ज़ेड ड्रेसेज तथा सर्वमंगला क्लॉथ पर नाले में कचरा फेंककर गंदगी फैलाने के आरोप में प्रत्येक पर 10,000 रुपये, कुल 30,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। संजय मार्केट और गोपी टॉकीज और इससे लगे क्षेत्र का हमेशा बारिश के दिनों में जल भराव की स्थिति निर्मित होती थी। इसे देखते हुए ही सुभाष चौक से लेकर कल्वर्ट का निर्माण करते हुए बड़े और चौड़े नाले का निर्माण कराया गया। तीनों दुकानदार द्वारा संजय मार्केट से मुख्य पानी निकासी के लिए नवनिर्मित नाले में छत की ऊपर से कपड़े का कचरा फेंक दिया गया था। नगर निगम के अमले द्वारा सफाई के दौरान नाले से दो मिनी टिप्पर से ज्यादा कपड़े का कचरा निकाला गया। इस कारण ही पिछले दिनों हुई बारिश में नाले से पानी निकासी अवरोध हो गया था, जिससे जल भराव की स्थिति निर्मित हुई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए तीनों संस्थानों पर दस-दस रुपए के जुर्माना लगाए गया एवं पुन: इस तरह के कृत्य पाए जाने या नाली में किसी भी तरह का कचरा फेंकने पर बड़ी राशि जुर्माने के साथ वैधानिक कार्रवाई करने की भी सख्त चेतावनी दी गई।
नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि नालों में कचरा फेंकने से जल निकासी बाधित होती है और वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। शहर की स्वच्छता एवं नागरिकों की सुविधा से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का अक्षरश: पालन करने की अपील की है। उन्होंने सभी स्वच्छता निरीक्षकों को क्षेत्र में निगरानी बनाए रखने और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

जिन्दल आदर्श भारती स्कूल, किरोड़ीमलनगर के ऑडिटोरियम में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

जनदर्शन के माध्यम से एडीएम सुश्री जांगड़े ने सुनी लोगों की समस्याएं

बंगाल और असम में भाजपा की जीत पीएम मोदी के विकासवाद और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की विजय : विकास केडिया

39 वर्ष की सेवा उपरांत एएसआई जयराम सिदार सेवानिवृत्त

14 कारों में आग लगाने वाला आरोपी अब भी पुलिस पकड़ से दूर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रूपेश प्रबंधन की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करे कांग्रेस- गोपाल अग्रवाल
Next Article संजय मार्केट में निगम का सख्त एक्शन, सडक़ बाधित करने वाले 20 दुकानदारों पर गिरी जुर्माने की गाज

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल पार्क से रोजगार को मिलेगी नई उड़ान-सीएम
ओम रूपेश कंपनी की बाउंड्रीवाल पर चला प्रशासन का बुलडोजर
ट्रेलर व ट्रक में टक्कर चालक घायल
3 टन कबाड़ से भरी पिकअप पकड़ाई, 6.85 लाख की संपत्ति जब्त
सडक़ों पर लोहे के रिंग लगे ट्रैक्टर चलाने वालों की अब खैर नहीं

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल पार्क से रोजगार को मिलेगी नई उड़ान-सीएम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?