NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा का नेटवर्क किया ध्वस्त, मन्नु सहित आधे दर्जन आरोपियों को गोवा से पकड़ लाई पुलिस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा का नेटवर्क किया ध्वस्त, मन्नु सहित आधे दर्जन आरोपियों को गोवा से पकड़ लाई पुलिस
रायगढ़

ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा का नेटवर्क किया ध्वस्त, मन्नु सहित आधे दर्जन आरोपियों को गोवा से पकड़ लाई पुलिस

lochan Gupta
Last updated: May 16, 2026 11:31 pm
By lochan Gupta May 16, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। पुलिस ने गोवा से उन सटोरियों को पकड़ा है, जो क्रिकेट मैच का लाइव अपडेट 7 सेकेंड पहले बता देने वाला ऐप यूज कर रहे थे। इससे आईपीएल में सट्टा लगाने वालों को पीछे कर वे अपना पैसा बनाते थे। सट्टे का पैसा भी अपडेट कर लेते थे। कमीशन के जरिए अलग पैसा बनाते थे। रायगढ़ पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मामले में हवाला लेनदेन, डिजिटल बेटिंग आईडी और करोड़ों रुपए के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े सुराग मिले हैं। आरोपियों के पास दुबई से बेटिंग आईडी आती थी। इसके बाद दूसरों तक पहुंचाई जाती थी।
आरोपियों के सेंट्रल इंडिया के चर्चित सट्टा नेटवर्क संचालक ‘मन्नू नथानी’ गिरोह से जुड़े थे। आरोपी ऊपर से बेटिंग आईडी लेकर नीचे एजेंटों और प्लेयर्स तक पहुंचाते थे और हर लेनदेन पर कमीशन लेते थे। वे हवाला के जरिए भी पैसों का लेनदेन करते थे।
दरअसल, कोतवाली थाने में दर्ज ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में पहले करन चौधरी उर्फ करन अग्रवाल, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई थी। पूछताछ के दौरान हवाला नेटवर्क और बड़े सट्टा सिंडिकेट से जुड़े अहम इनपुट मिले। इसके बाद साइबर थाना और कोतवाली थाना पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच में रायगढ़, रायपुर, सक्ती और खरसिया से जुड़े नेटवर्क के तार गोवा तक पहुंचे। कैंडोलिम बीच क्षेत्र में किराए के विला में दबिश दी गई। इस दौरान अमित मित्तल (30), मोहित सोमानी (38), प्रकाश वाधवानी (28), आकाश मोटवानी (28), राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू (31) और सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू (26) ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते मिले। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मोबाइल और दस्तावेज नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे। मौके से 10 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी तीन अलग-अलग तरीकों से आईपीएल क्रिकेट मैचों में सट्टा संचालित कर रहे थे।

हवाला नेटवर्क का भी खुलासा

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि गैंग हवाला के जरिए पैसों का लेनदेन करता था। मोबाइल में नोटों के सीरियल नंबर शेयर कर बड़ी रकम ट्रांसफर करने के सबूत मिले हैं। इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों से 1 करोड़ रुपए से अधिक नकदी भी जब्त की जा चुकी है।

रायगढ़ से रायपुर तक दर्ज हैं कई केस

पुलिस के अनुसार आरोपी अमित मित्तल पर रायगढ़, खरसिया और घरघोड़ा क्षेत्रों में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के कई मामले दर्ज हैं। वहीं मोहित सोमानी पर रायपुर के अलग-अलग थानों में सट्टा संचालन से जुड़े केस दर्ज बताए गए हैं। बाकी आरोपी भी लंबे समय से सट्टा नेटवर्क से जुड़े हुए थे। जांच में यह भी सामने आया कि महादेव सट्टा एप की तरह क्रिकेट बेटिंग आईडी दुबई से महानगरों में बैठे बड़े खाईवालों तक पहुंचती थी। इसके बाद नागपुर, रायपुर और मध्य भारत के अन्य शहरों में एजेंटों के जरिए इसे छोटे खाईवालों और प्लेयर्स तक उपलब्ध कराया जाता था। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।

You Might Also Like

फिर टूटा सूने मकान का ताला, डेढ़ लाख नगद व 50 हजार के जेवरात ले उड़े चोर

वार्ड नं. 42 भाजपा से नीलांबर पटेल ने की दावेदारी

बालाजी मेट्रो में अब मनोरोग चिकित्सक देंगे अपनी सेवाएं

दत्तैल हाथी ने आधी रात को दर्रीडीह में मचाया उत्पात

आज से लागू हुआ नया आयकर अधिनियम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, धरमजयगढ़ के अलोला बीट की घटना
Next Article संदिग्ध अवस्था मे फिर मिली महिला की लाश

खबरें और भी है....

रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
जनता के सेवक हैं अधिकारी, आमजन को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
सीएम साय ने जिलेवासियों को दी 102 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
महिला अधिवक्ता की हत्या मामले में लव, सेक्स व धोखे का ट्रायंगल, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, अधिवक्ता की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
सिंघनपुर गुफा में मधुमक्खी का हमला, रिसर्च टीम के पांच घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?