NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की नई कार्यकारिणी का गठन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की नई कार्यकारिणी का गठन
रायगढ़

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की नई कार्यकारिणी का गठन

अध्यक्ष रोटे संतोष अग्रवाल ‘युग’, सचिव अंकित कलानोरिया एवं कोषाध्यक्ष रोटे सौरभ बट्टीमार नियुक्त

lochan Gupta
Last updated: June 26, 2026 11:36 pm
By lochan Gupta June 26, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल ने सत्र 2026-27 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। क्लब की परंपरा के अनुरूप प्रत्येक वर्ष नई टीम समाज सेवा, सेवा भावना और जनकल्याण के संकल्प के साथ जिम्मेदारी संभालती है तथा विभिन्न सेवा परियोजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का कार्य करती है। क्लब की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष  रोटे संतोष अग्रवाल (युग),सचिव रोटे अंकित कलानोरिया, तथा रोटे सौरभ बट्टीमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम ने समाज हित में सेवा, सहयोग और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया है।

शपथ ग्रहण समारोह में संभालेंगे पदभार

क्लब प्रभारी ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी आगामी माह आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में क्लब के वरिष्ठ सदस्यों, विशिष्ट अतिथियों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में शपथ लेकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर नए सेवा प्रकल्पों एवं सामाजिक गतिविधियों की भी घोषणा की जाएगी। रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा रोटरी वर्ष 2026-27 की शुरुआत आध्यात्मिक वातावरण में करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में 04 जुलाई 2026, शनिवार को सायं 7:00 बजे से श्री खाटू श्याम मंदिर, चंद्रपुर में नया सत्र… नई ऊर्जा… नई प्रेरणा… विषय पर भव्य श्याम संध्या एवं मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।वहीं कार्यक्रम में खाटू श्याम जी के मधुर भजनों, बाबा श्याम के दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार, सामूहिक भोग अर्पण एवं प्रसाद वितरण के साथ-साथ रोटेरियन्स के बीच आत्मीय मिलन, भाईचारा और नए सत्र की सेवा योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटे संतोष अग्रवाल, सचिव रोटे अंकित कलानोरिया एवं कोषाध्यक्ष रोटे सौरभ बट्टीमार ने सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा नए रोटरी वर्ष के लिए सेवा, समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा का संकल्प लेने का आग्रह किया है।

सेवा की परंपरा रहेगी जारी

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल वर्षों से स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, राहत एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन करता आ रहा है। नई कार्यकारिणी के गठन से क्लब के सभी सदस्यों में उत्साह और हर्ष का वातावरण है। सभी सदस्य शपथ ग्रहण समारोह एवं श्याम संध्या कार्यक्रम को भव्य, सफल और यादगार बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं आरंभ भक्ति से, लक्ष्य सेवा की थीम पर आयोजित यह कार्यक्रम क्लब की एकता, मित्रता और सेवा भावना को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम बनेगा। क्लब पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा तथा जरूरतमंदों तक सेवा का लाभ और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगा।

You Might Also Like

भाजपा 30 तो कांग्रेस को 10 हजार बढ़त की उम्मीद

January 2, 2024

आईपीएल की तर्ज पर रायपुर में होगा सीसीपीएल का आयोजन

नवविवाहिता ने शादी के दस माह बाद लगा ली फांसी

6 राज्यों में सायबर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से पकड़ा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महापौर जीवर्धन चौहान ने किया नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत
Next Article महापौर चौहान ने वार्ड 14 एवं 2 में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, मौके पर कराया सफाई कार्य

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल पार्क से रोजगार को मिलेगी नई उड़ान-सीएम
ओम रूपेश कंपनी की बाउंड्रीवाल पर चला प्रशासन का बुलडोजर
ट्रेलर व ट्रक में टक्कर चालक घायल
3 टन कबाड़ से भरी पिकअप पकड़ाई, 6.85 लाख की संपत्ति जब्त
सडक़ों पर लोहे के रिंग लगे ट्रैक्टर चलाने वालों की अब खैर नहीं

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल पार्क से रोजगार को मिलेगी नई उड़ान-सीएम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?