NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इलाज के दौरान युवक की मौत, घरवालों ने लापरवाही का लगाया आरोप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > इलाज के दौरान युवक की मौत, घरवालों ने लापरवाही का लगाया आरोप
रायगढ़

इलाज के दौरान युवक की मौत, घरवालों ने लापरवाही का लगाया आरोप

चक्काजाम कर 1 करोड़ मुआवजे की मांग

lochan Gupta
Last updated: June 25, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta June 25, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में एक युवक को पाइल्स के ऑपरेशन के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। इसके बाद घरवालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गुस्साए परिजनों ने चक्काजाम किया और 1 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, खरसिया की पुरानी बस्ती का रहने वाला राघवेन्द्र मिश्रा गुरुवार सुबह अपने बेटे तामेश्वर मिश्रा (27) को बवासीर के ऑपरेशन के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान दोपहर में तामेश्वर की हालत बिगड़ गई। अस्पताल की तरफ से घरवालों को बताया गया कि वह बेहोश है और उसे रायगढ़ अस्पताल ले जाना होगा। जब उसे एंबुलेंस से रायगढ़ ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में परिजनों को पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। इसके बाद वे वापस खरसिया अस्पताल लौट आए और गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर दिया।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

मृतक के परिजनों का आरोप है कि इलाज और ऑपरेशन में लापरवाही की गई, जिसकी वजह से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और 1 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि विरोध प्रदर्शन खत्म हो गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर लिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

You Might Also Like

महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर

दुर्गापुर कोयला खनन परियोजना का ग्रामवासी कर रहे विरोध, सर्वे रोकने की रखी मांग!

गर्मियों में पानी की सुचारू आपूर्ति हेतु महापौर जीवर्धन ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण

समावेशी विकास और जनकल्याण का बजट- महापौर

लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने शुभारंभ हुआ कांस्य फुट थेरेपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म
Next Article शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्मं

खबरें और भी है....

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
25 जून 1975 के दौरान सत्ता के अहंकार ने की संविधान की हत्या-ओपी चौधरी
लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नहीं के नारो से गूंजा शहर, निकली मशाल रैली
विंडो एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, दम घुटने से पिता की मौत बेटा गंभीर
छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का नया टेक्सटाइल हब. नवा रायपुर में रु. 235 करोड़ की वस्त्र इकाई का भूमिपूजन, ओपी बोले – हजारों को मिलेगा रोजगार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?