NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं: कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं: कलेक्टर
रायगढ़

लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं: कलेक्टर

lochan Gupta
Last updated: June 25, 2026 12:04 am
By lochan Gupta June 25, 2026
Share
4 Min Read

सुशासन तिहार के आवेदनों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष जोर
डिजिटल किसान किताब, नामांतरण, बटांकन, स्वामित्व योजना एवं एग्रीस्टैक की प्रगति की समीक्षा
लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश

रायगढ़। जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण को लेकर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने राजस्व अधिकारियों की मैराथन समीक्षा बैठक ली। जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आम जनता से जुड़े प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व अधिकारी नियमित समीक्षा के माध्यम से अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ राजस्व अमले, विशेषकर पटवारियों के कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों में ठोस परिणाम दिखाई देने चाहिए तथा प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र की प्रगति के लिए जवाबदेह रहेगा।
बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त राजस्व प्रकरणों एवं उनके निराकरण की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि इन कार्यों की प्रदेश स्तर पर भी नियमित निगरानी की जा रही है। कलेक्टर ने डिजिटल किसान किताब के अद्यतन कार्य की समीक्षा करते हुए रिकॉर्ड अपडेट करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में नक्शा बटांकन, स्वामित्व योजना, कोटवारी सेवा भूमि के रिकॉर्ड दुरुस्ती, राजस्व अभिलेख अद्यतीकरण, वन अधिकार अंतर्गत फौती नामांतरण, खाता विभाजन एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने लंबित प्रकरणों के निराकरण में विशेष ध्यान देने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नामांतरण, बटांकन, राजस्व सर्वेक्षण, नजूल नवीनीकरण, स्वामित्व योजना, नारंगी भूमि सर्वे, आरबीसी 6-4, शासकीय विभागों को भूमि आवंटन, ई-कोर्ट में निराकृत प्रकरणों की प्रविष्टि, एक वर्ष से अधिक समय से लंबित राजस्व प्रकरणों तथा मिसल-खसरा मिलान, एग्रीस्टैक, पीएम किसान सम्मान निधि तथा अन्य कृषक हितैषी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को कार्ययोजना तैयार कर लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी राजस्व अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर.के., एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम सहित जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

You Might Also Like

तीन दिवसीय 47 वाँ श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन

अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर लोगों में दिखा अपार उत्साह

कार्मेल स्कूल में गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

२८ व २९ को दादीजी का मंगसीर उत्सव

मौसम ने दिया साथ, रायगढ़ संसदीय क्षेत्र में 76 प्रतिशत हुआ मतदान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
Next Article ग्राम पंचायत गहनाझरिया में लाखों रुपये के कथित भ्रष्टाचार का मामला गरमाया

खबरें और भी है....

सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
भारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार पति-पत्नी की मौत
रायगढ़ स्टील इस्पात में फर्नेस ब्लास्ट, 4 घायल
पैसे मांगने की बात पर विवाद पर पहले डंडे से मारा फिर…पत्नी के सिर पर हथौड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?