NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऋण स्वीकृति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-सीईओ पठारे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ऋण स्वीकृति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-सीईओ पठारे
रायगढ़

ऋण स्वीकृति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-सीईओ पठारे

कम उपलब्धि वाले बैंकों पर जताई नाराजगी, सख्त कार्रवाई की चेतावनी, कमजोर वर्ग, कृषि, स्वरोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा

lochan Gupta
Last updated: February 6, 2026 12:22 am
By lochan Gupta February 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे ने शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत विभागों द्वारा बैंकों को प्रेषित ऋण प्रकरणों एवं उनके निराकरण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने ऋण स्वीकृति एवं वितरण में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंकर्स से कहा कि हितग्राहीमूलक योजनाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराना बैंकों की जिम्मेदारी है और इसमें कोताही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में साख-जमा अनुपात, कमजोर वर्गों को ऋण स्वीकृति, महिलाओं, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए बैंकिंग सुविधाओं की समीक्षा की गई। कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, अंत्योदय एवं आदिवासी स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत ऋण प्रगति पर विशेष फोकस किया गया। किसान क्रेडिट कार्ड, डेयरी उद्यमिता, मत्स्य पालन, बागवानी, पीएम मुद्रा योजना, स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं-प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही निष्क्रिय खातों की सक्रियता एवं डेफ खातों के एक्टिवेशन की स्थिति पर भी चर्चा की गई।
जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्षिक साख योजना, वित्तीय साक्षरता केंद्रों की प्रगति, फसल बीमा, कृषि मियादी ऋण, कुल कृषि ऋण, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि की जानकारी ली और कम प्रगति वाले बैंकों को आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति के एजेंडा पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान आरबीआई के प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि 9 फरवरी से 13 फरवरी तक ‘सुरक्षित बैंकिंग की ओर’ विषय पर वित्तीय जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केवाईसी एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी आम नागरिकों को दी जाएगी। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, लीड बैंक मैनेजर, आरबीआई के प्रतिनिधि, विभिन्न बैंकों के बैंकर्स एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मवेशी तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार

चरित्र शंका में युवक ने किया पत्नी पर चाकू से हमला

जिले में अनमैप मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन शुरू

77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा

छाल खदान में वाहनों की एंट्री के लिए त्रिपुरा रायफल के जवान कर रहे वसूली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तमनार पहुंचे एसएसपी शशि मोहन सिंह
Next Article महिला समृद्धि बाजार के पीछे नाली में मिली अधेड़ की लाश

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?