NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक सम्पन्न
रायपुर

लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक सम्पन्न

नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

lochan Gupta
Last updated: June 22, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta June 22, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। लोहाणा महापरिषद जोन-13 की संगठनात्मक बैठक रविवार को रायपुर में उत्साह, सौहार्द और समाज सेवा की भावना के साथ संपन्न हुई। बैठक में जोन-13 के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। उनके सफल कार्यकाल और समाज के प्रति समर्पित सेवा के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।
बैठक में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी समेत छत्तीसगढ़ के कई शहरों से पदाधिकारी और समाजजन शामिल हुए। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज के हर परिवार तक महापरिषद की गतिविधियां पहुंचाने, युवा पीढ़ी और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान महापरिषद की ओर से संचालित अलग-अलग सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। पदाधिकारियों को आरोग्य समिति, शिक्षा समिति, मैट्रिमोनियल समिति (लग्न सेतु), महिला समिति, युवा समिति, रोजगार और व्यवसायिक मंच सहित समाज हित में संचालित विभिन्न प्रकल्पों से अवगत कराया गया। सदस्यों को बताया गया कि महापरिषद शिक्षा सहायता, छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता, वैवाहिक सहयोग, युवा सशक्तिकरण, रोजगार अवसर और सामाजिक उत्थान के कार्यक्रमों के जरिए समाज के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि लोहाणा महापरिषद केवल एक सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि विश्वभर के लोहाणा समाज को एक सूत्र में जोडऩे वाला सशक्त मंच है। संगठन, सेवा और संस्कारों के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में ट्रस्टी किशनभाई मिरानी, जोन-13 अध्यक्ष प्रकाशभाई दावड़ा, जोन प्रभारी ललितभाई पुजारा, उपाध्यक्ष भरतभाई ठक्कर, सचिव ललितभाई जोबनपुत्रा, छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष शैलेशभाई कारिया, महिला विंग की संरक्षिका प्रफुल्लाबेन मिरानी, महिला विंग से प्रगतिबेन मिरानी और युवा विंग से दीप्तिबेन मिरानी मौजूद रहीं। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को समाज सेवा और संगठन विस्तार के लिए प्रेरित किया। बैठक की विशेष उपलब्धि यह रही कि महापरिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सतीशभाई विठलानी स्विट्जरलैंड से वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संगठन की एकता, सेवा भावना और वैश्विक स्तर पर लोहाणा समाज को मजबूत बनाने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। इसी क्रम में जुलाई में महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की बैठक का निमंत्रण उपस्थित पदाधिकारियों और समाजजनों को दिया गया। इस बैठक में देशभर के अलग-अलग राज्यों और जोनों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। यहां संगठन विस्तार, सामाजिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, युवा सहभागिता और समाज के भविष्य से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और समाजजनों ने संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता, सेवा कार्यों के विस्तार और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

You Might Also Like

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

सुशासन तिहार में भारती देवांगन को मिला तत्काल श्रमिक कार्ड

सीएम साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की, स्थिति सामान्य होने तक अधिकारियों को मुस्तैद रहने दिए निर्देश

नगरीय निकायों में खुलेंगे आदर्श सुविधा केंद्र, छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मंजूर किए 50 करोड़

संसद में एमपी बृजमोहन ने उठाया, नॉन-ट्रेसेबल और पोस्टमॉर्टम मुद्दा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ के 333 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
Next Article अलग-अलग स्थानों पर मिले 3 शव

खबरें और भी है....

विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़-ओपी, नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण
‘प्रेम-प्रसंग’ के एंगल से गरमाया मामला, आत्महत्या या खौफनाक मर्डर?
रायगढ़ सहित प्रदेश के 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर
शौचालय निर्माण व उज्जवला गैस कनेक्शन दिलाने की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?