NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम
खरसिया

विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

भारत के प्राचीन योग दर्शन और कमल गर्ग के प्रयासों से खरसिया हुआ योगमय

lochan Gupta
Last updated: June 21, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta June 21, 2026
Share
6 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा।भारतीय संस्कृति और ऋ षि-मुनियों की अमूल्य धरोहर ‘योग दर्शन’ को वैश्विक पहचान मिलने के बाद आज पूरा विश्व योग के रंग में रंगा नजर आया। इसी कड़ी में स्थानीय विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का एक भव्य, गरिमामयी और प्रेरणादायक आयोजन किया गया। ?नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग की विशेष पहल और सक्रिय नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, समाज के हर वर्ग ने अपनी सहभागिता दर्ज की। पूरे परिसर में सुबह से ही उत्साह, नई ऊर्जा और सकारात्मकता का एक अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

भारत का शाश्वत योग दर्शन विचार और कर्म की एकता

भारत का योग दर्शन केवल शारीरिक मुद्राओं (आसनों) तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मन और शरीर, विचार और कर्म की एकता का एक समग्र विज्ञान है। यह आत्मा को परमात्मा से और व्यक्ति को प्रकृति से जोडऩे का मार्ग है। विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इस दर्शन की साक्षात झलक तब देखने को मिली जब अनुभवी योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में हजारों लोगों ने एक साथ ‘ओम’ की ध्वनि के साथ प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम और विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। ध्यान (मेडिटेशन) के सत्र के दौरान पूरा परिसर असीम शांति में डूब गया, जो योग की आंतरिक शक्ति को प्रदर्शित कर रहा था।

पीएम मोदी के विजन को धरातल पर उतार रहे हैं नपा अध्यक्ष कमल गर्ग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर बल दिया। उन्होंने कहा यह हमारे देश के लिए गौरव की बात है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी प्रयासों और सार्थक दृष्टिकोण के कारण आज संपूर्ण विश्व भारत के योग दर्शन का लोहा मान रहा है। आज दुनिया के कोने-कोने में लोग निरोगी जीवन जीने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। खरसिया नगर पालिका का भी यही संकल्प है कि हम हर घर तक योग का संदेश पहुंचाएं। योग को अपनी आदत बनाएं, क्योंकि प्रतिदिन योग करने से ही हम एक स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं। उपस्थित जनसमुदाय ने करतल ध्वनि से कमल गर्ग के इन प्रयासों और विचारों का स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि नगर पालिका द्वारा खेल और स्वास्थ्य को लेकर किए जा रहे ऐसे प्रयास क्षेत्र के युवाओं और बच्चों को एक नई दिशा दे रहे हैं।

आप पैदल नहीं चलेंगे तो दवाइयां चलेंगी – प्रवीण तिवारी

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवीण तिवारी ने अपने अत्यंत प्रेरणादायक और सारगर्भित उद्बोधन से लोगों को झकझोर दिया। उन्होंने सीधे शब्दों में स्वास्थ्य का महत्व समझाते हुए कहा स्वस्थ शरीर और निरोगी काया ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी और उपलब्धि है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने शरीर से 24 घंटे काम लेते हैं, लेकिन इसके भरण-पोषण और रीचार्ज के लिए समय नहीं निकालते। अगर हम आज सुबह-शाम पैदल नहीं चलेंगे, योग नहीं करेंगे, तो कल हमें दवाइयों के सहारे जीना पड़ेगा। इसलिए अपने कीमती समय में से कम से कम एक घंटा अपने शरीर को अवश्य दीजिए। योग कीजिए और डॉक्टर व दवाइयों से दूर रहिए। नगर पालिका उपाध्यक्ष बंटी सोनी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अनमोल उपहार है। यह मन और शरीर, विचार और कर्म की एकता और स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को समाहित करता है। योग अपनाएं, रोग भगाएं के संकल्प के साथ समापन कार्यक्रम के अंतिम चरण में उपस्थित सभी स्कूली बच्चों, शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों ने हाथ उठाकर यह संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं नियमित रूप से योग करेंगे, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। गरिमापूर्ण उपस्थिति
इस वृहद और सफल आयोजन में प्रशासनिक अमले सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमल गर्ग अध्यक्ष नगर पालिका, ?प्रवीण तिवारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अवध नारायण बंटी सोनी उपाध्यक्ष नगर पालिका, डॉ. हितेश गबेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत,?एल.एन. पटेल विकासखंड शिक्षा अधिकारी, इनके साथ ही गिरधारी गबेल, नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, पार्षद अरुण चौधरी, शाहिल चीनू शर्मा, महामंत्री मनीष रावलानी, भाजपा प्रवक्ता कैलाश शर्मा, जयप्रकाश डनसेना, हर्ष अग्रवाल, कमलेश नायडू, लक्ष्मी पटेल, छोटू गबेल, राहुल अग्रवाल, प्रेम ठाकुर, दिनेश नायडू सहित नगर पालिका के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारी संख्या में संभ्रांत नागरिक उपस्थित थे।

You Might Also Like

श्री सत्यनारायण बाबा जी स्थापना दिवस पर महेश साहू ने पूजन कर किया क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना

12 को श्री श्याम बिहारी मंदिर की ग्यारहवा स्थापना दिवस

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के नए भवन का हुआ शिलान्यास

लगातार बारिश से खरसिया में जल भराव, जनजीवन अस्त-व्यस्त

अधिकारियों की लापरवाही या गफलत, पीडब्यूडी आज भी मान रहा भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नमो ड्रोन दीदी योजना से लखपति दीदी बनी सुनीता पटेल
Next Article योग दिवस पर एनटीपीसी लारा में योगाभ्यास शिविर का आयोजन

खबरें और भी है....

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
अकलतरा में आईएसआई स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां
महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?