NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नमो ड्रोन दीदी योजना से लखपति दीदी बनी सुनीता पटेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > नमो ड्रोन दीदी योजना से लखपति दीदी बनी सुनीता पटेल
सारंगढ़

नमो ड्रोन दीदी योजना से लखपति दीदी बनी सुनीता पटेल

सुनीता पटेल का ड्रोन से दवा छिडक़ाव पर, मिल रहा 1 से 2 लाख रूपये का वार्षिक आय

lochan Gupta
Last updated: June 21, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta June 21, 2026
Share
5 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2023 को ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना की शुरुआत की घोषणा की, जिसका उद्देश्य महिलाओं को एक स्थायी व्यवसाय मॉडल में मार्गदर्शन देकर सशक्त बनाना है, जहां वे अपनी आय को 1 लाख रुपये से अधिक बढ़ा सकती हैं, और ड्रोन प्रौद्योगिकी के साथ आधुनिक कृषि पारिस्थितिकी तंत्र को बदल सकती हैं। इसी उद्देश्य क़ो सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के खोरीगांव की लखपति दीदी सुनीता पटेल ने साकार की है। उन्हें दिसंबर 2023 में ग्वालियर में 15 दिन का ट्रेनिंग मिला। उसके बाद वे लगातार वर्ष 2024 से अब तक प्रतिवर्ष 1 से 2 लाख रूपये तक का आय ड्रोन से खेतों में दवा छिडक़ने से कर रही है।
ईफको उर्वरक कंपनी की ओर से उन्हें ड्रोन मिला है। कई शासकीय कार्यक्रमो में भी लगातार प्रदर्शन कर वे जिले और पड़ोसी जिले और राज्य की महिलाओं क़ो ड्रोन दीदी बनने की लिए प्रेरित कर रही हैं। शनिवार क़ो सारंगढ़ मंडी प्रांगण में खेती बचाओं अभियान और प्राकृतिक खेती कार्यशाला में सुनीता पटेल ने स्टॉल लगाकर प्रदर्शन किया वहीं प्रांगण में पानी से भरे ड्रोन क़ो मैदान में छिडक़ाने का प्रदर्शन राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के समक्ष किया। वह अपने कार्य से संतुष्ट है और अपने ग्रामीण परिवेश के मुताबिक अमीर गरीब सबके खेती कार्य में पैसे की परवाह किये बगैर काम कर रही है।

ड्रोन दीदी प्रशिक्षण

स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के सदस्यों के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण, जिसमें 5 दिन ड्रोन पायलट प्रशिक्षण और 10 दिन पोषक तत्व और कीटनाशक अनुप्रयोग प्रशिक्षण शामिल है। ड्रोन सहायक के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण है। प्रशिक्षण ड्रोन आपूर्ति पैकेज का हिस्सा है और स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण के लिए कुछ भी भुगतान नहीं करना होता है। सात प्रमुख उर्वरक कंपनियां (एलएफसी) राज्य स्तरीय समन्वयकों के रूप में राज्य निगरानी और मार्गदर्शन सुनिश्चित करता है। इससे स्वयं सहायता समूहों के लिए स्थायी आय और आजीविका को बढ़ावा मिलता है। इससे किसानों की कार्यक्षमता और फसल की पैदावार बढ़ती है और लागत कम होती है।

ड्रोन दीदी के लिए स्वयं द्वारा ड्रोन खरीद प्रक्रिया

ड्रोन दीदी के लिए ड्रोन खरीद प्रक्रिया योग्यता अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला हो, 10वीं पास और उपस्थिति पंजी किसी भी स्वयं सहायता समूह में शामिल हों। स्वयं सहायता समूह को डे एनआरएलएम के अंतर्गत पंजीकृत होना चाहिए। कर्ज के लिए आवेदन एनडीडीवाई योजना के तहत ड्रोन की खरीद के लिए 80 प्रतिशत से लेकर 8 लाख रुपये तक की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। शेष राशि एआईएफ से 3 प्रतिशत की सब्सिडी पर ऋ ण के रूप में प्राप्त की जा सकती है। प्रशिक्षण निकटतम आरपीटीओ में 15 दिनों का पायलट प्रशिक्षण लें। ड्रोन सहायक के मामले में, आरपीटीओ में 5 दिनों का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है।

उर्वरक कंपनी इफको से ड्रोन लाभ, ट्रेनिंग और सप्लाई

इफको किसानों और महिलाओं तक कृषि ड्रोन पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। यह नैनो उर्वरकों के छिडक़ाव के लिए महिला समूहों को प्रशिक्षण भी देती है। इफको के माध्यम से चुने गए स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन का वितरण किया जाता है। इसके लिए संबंधित महिला का स्वयं सहायता समूह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ा होना आवश्यक है। समूह की 2 महिलाओं को ड्रोन पायलट का 10-15 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें उड़ान भरने और ड्रोन रखरखाव सिखाया जाता है। सफल प्रशिक्षण के बाद डीजीसीए से रिमोट पायलट सर्टिफिकेट (आरपीसी) मिलता है और समूह को ड्रोन सौंप दिया जाता है।

सुनीता पटेल को मिला ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना का लाभ

‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना की उद्देश्य कृषि में उन्नत प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना ताकि दक्षता में सुधार हो, फसल की पैदावार बढ़े और परिचालन लागत कम हो। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रोत्साहित महिला स्वयं सहायता समूहों और उनके क्लस्टर स्तरीय संघों को ड्रोन सेवा प्रदाताओं के रूप में सशक्त बनाना है। प्रोत्साहित महिला स्वयं सहायता समूहों और उनके सीएलएफ को व्यावसायिक अवसर प्रदान करना है ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और वित्तीय समावेशन के अवसरों को बढ़ाना। नैनो उर्वरकों के उपयोग को प्रोत्साहित करने और कीटनाशकों और उर्वरकों के उपयोग को अनुकूलित करने के लिए है। अधिक जानकारी वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है।

You Might Also Like

जिपं अध्यक्ष संजय पांडेय को फलों से तौला गया

सैकड़ों किसानों ने किया चक्का जाम, कर्मचारियों ने लिए संज्ञान

हमलावर 8 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने निकाला जुलूस

निकाय चुनाव होते ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज

डेढ़ साल से धोखाधड़ी के फरार आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जशपुरांचल के बच्चों को मिलेगा फोन आधारित गणितीय मार्गदर्शन
Next Article विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

खबरें और भी है....

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
अकलतरा में आईएसआई स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां
महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?