रायगढ़। शनिवार को अप व डाउन दिशा से आने वाली ज्यादातर टे्रेने लेट से रायगढ़ पहुंची थी, लेकिन इन ट्रेनों में सबसे ज्यादा विलंब से उत्कल एक्सप्रेस चल रही है। डाउन दिशा से आने वाली ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस को रात एक बजे तक पहुंचने की बात कही जा रही थी तो वहीं अप दिशा से आने वाली पुरी-उत्कल एक्सप्रेस रात 8 बजे तक पहुंचने की संभावना थी। इसके साथ ही अन्य कई ट्रेने भी लेट से पहुंची थी, जिससे सफर करने वाले परेशान तो थे ही साथ ही जिसको सफर करना था, उनको भी घंटों इंतजार करने की मजबूरी बनी हुई थी।
उल्लेखनीय है कि यात्री ट्रेनों का लेट-लतीफी का दौर लंबे समय से चल रहा है जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके चलते सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इन दिनों तेज गर्मी के साथ उमस भी बढऩे लगा है, जिससे स्लीपर बोगी में सफर करने वाले यात्री इस कदर परेशान हो रहे हैं, कि ट्रेन रुकते ही बोगी से बाहर निकल जा रहे हैं, ताकि थोड़ी राहत मिल सके, लेकिन इसके बाद भी परिचालन में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। वहीं इन लेट-लतीफी का प्रमुख कारण भी विभाग के पास नहीं है, वहीं अभी तक तो कभी लाइन निर्माण की बात सामने आ रही थी तो कभी रैक की समस्या बताई जा रही थी, लेकिन अब यह कहा जा रहा है लेट से पहुंचने के कारण लेट से रवाना हो रही है। इसको लेकर अब सवाल यह खड़ा होने लगा है कि अगर सब कुछ सही है तो लेट से क्यों पहुंच रही है, अगर लेट से पहुंचती भी है तो इसके समय में सुधार करना चाहिए, ताकि यात्रियों को परेशान न होना पडे।
ऐसे मतें शनिवार को अप व डाउन दोनों दिशा से आने वाली यात्री ट्रेने विलंब से रायगढ़ पहुंची थी, जिससे टिकट कराने वाले यात्रियों को दोपहर से आधी रात तक ट्रेन के इंतजार में बैठना पड़ा था। वहीं लेट से चलने वाली ट्रेनों में डाउन दिशा से आने वाली ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का समय दोपहर करीब 12 बजे हैं, लेकिन यह ट्रेन रात करीब 1 बजे पहुंची थी। वहीं अप दिशा से आने वाली पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का रायगढ़ में समय सुबह करीब 11.35 बजे है, लेकिन यह ट्रेन शनिवार को रात करीब 8 बजे तक पहुंचने की बात कही जा रही थी। साथ ही शालीमार-इतवारी समर स्पेशल को रायगढ़ पहुंचने का समय सुबह 3.50 बजे है, जो 7 घंटा देरी से सुबह 11.30 बजे पहुंची थी। वहीं हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटा देरी से 12.15 बजे रायगढ़ पहुंची थी। इसी तरह शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस का समय सुबह 5.30 बजे है, जो सुबह करीब 8 बजे पहुंची। आजाद हिंद एक्सप्रेस भी सुबह करीब 9 बजे रायगढ़ स्टेशन पहुंची। इसी तरह डाउन दिशा से आने वाली एलटीटी-गया एक्सप्रेस का रायगढ़ में सुबह 9.15 बजे समय है, लेकिन यह ट्रेन दोपहर करीब एक बजे पहुंची। इससे ट्रेन में बैठे यात्री तो परेशान हुए ही साथ ही ट्रेन के इंतजार करने वाले भी परेशान हो रहे हैं।
उमस भरी गर्मी से हो रहे परेशान
रायगढ़ स्टेशन में ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों ने बताया कि जो यात्री बगैर रिजर्वेशन के सफर कर रहे हैं, वे तो जो भी ट्रेन आ रही है, उससे अपने गंतब्य के लिए निकल जा रहे है, लेकिन जिन यात्रियों का रिजर्वेशन है उनको हर दिन अपनी ट्रेन को लेकर इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं इन दिनों जिले में उमस भरी गर्मी पड़ रही है, जिससे काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही यहां लंबे समय से न तो प्रतिक्षालय है और न ही प्लेटफार्म में कोई व्यवस्था है। जिससे काफी दिक्कतें हो रही है।
उत्कल 14 घंटा तो शालीमार-इतवारी 7 घंटा देरी से पहुंची रायगढ़



