रायगढ़. बीती रात एक युवक घर से टहलने के लिए निकला था, इस दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक ने ठोकर मारकर भाग निकला। सुबह में जब लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को देते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम सुर्री निवासी जीवनलाल नायक पिता लखन नायक (32 वर्ष) खेती-किसानी का काम करता था। ऐसे में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद घर में बगैर बताए टहलने के लिए निकल गया था। ऐसे में उसने पैदल चलते हुए तेतला पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था, तभी किस अज्ञात वाहन चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसका दोनों पैर बुरी तरह से कुचला गया था, और वह सडक़ किनारे अचेत हालत में पड़ा था, साथ ही वाहन चालक ने मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। वहीं शनिवार की अल सुबह जब आसपास के लोग घर से निकले तो उसे घायल हालत में देख पुसौर पुलिस को सूचना दिया, इससे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे उपचार के लिए पुसौर अस्पताल भेजा, साथ ही पतासाजी कर उसके परिजनेां को सूचना दिया। इससे परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने तत्काल रायगढ़ रेफर कर दिया। इससे मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे तो प्राथमिक जांच में ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मर्ग डायरी संबंधित थाना भेजने की तैयारी में जुट गई है। साथ ही परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
रात में खाना खाने के बाद टहलने निकला था युवक



