NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 48 गांवों में स्वास्थ्य सेवा दे रही मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 48 गांवों में स्वास्थ्य सेवा दे रही मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट
रायगढ़

48 गांवों में स्वास्थ्य सेवा दे रही मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट

lochan Gupta
Last updated: June 21, 2026 12:04 am
By lochan Gupta June 21, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन ने अपनी मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट (रू॥ष्ट) परियोजना का विस्तार करते हुए सात नए गांवों को इसमें शामिल किया है। पूर्व में 41 गांवों में संचालित यह सेवा अब बढक़र कुल 48 गांवों तक पहुंच गई है, जिसके माध्यम से 52,329 ग्रामीणों को उनके घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस विस्तार के अंतर्गत रैबार, सेमी-भंवर, बिरहाभांठा, कारीछापर, परसदा, कवरिहा एवं कौवाताल गांवों को जोड़ा गया है, जिससे लगभग 1,260 परिवारों एवं 4,892 ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इन गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को समय पर नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं प्राथमिक उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करने हेतु ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। ऐसे मरीज जो चल-फिर पाने में असमर्थ हैं, उनके लिए मेडिकल टीम सूचना मिलने पर उनके घर जाकर स्वास्थ्य जांच, उचित परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराएगी। अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में हेल्पएज इंडिया द्वारा इन सेवाओं का संचालन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार चयनित स्थलों पर किया जाता है। प्रत्येक गांव में कैम्प आयोजित होने से पूर्व इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को दे दी जाती है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें और किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस पहल के अंतर्गत मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, नि:शुल्क दवा वितरण, रक्तचाप एवं मधुमेह जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित मार्गदर्शन तथा स्वास्थ्य जागरूकता सेवाएं प्रदान कर रही है। परियोजना के प्रभावी संचालन हेतु एक समर्पित मेडिकल टीम तैनात किया गया है, जिसमें एक एमबीबीएस चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक चालक एवं एक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। यह दल निर्धारित रोस्टर के अनुसार गांवों का भ्रमण कर सेवाएं प्रदान करता है तथा समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करता है।
इस नई पहल के शुभारंभ के लिए 08 जून से 12 जून 2026 के मध्य चार गांवों में मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट का फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत 08 जून को ग्राम कारीछापर से हुई, जहां उप-सरपंच राजीव पटेल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राजेश्वर साहू की उपस्थिति में ग्रामीणों को परियोजना की जानकारी दी गई। इसके बाद 10 जून को ग्राम रैबार में सरपंच जगबंधु सिदार एवं डॉ. गजानंद पटेल, 11 जून को ग्राम बिरहाभांठा में सरपंच प्रेमलाल पटेल तथा 12 जून को ग्राम सेमी-भंवर में सरपंच गुलाब राम, पूर्व सरपंच नरसिंह चौहान एवं पंचायत सदस्य उमेश डनसेना की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इन सभी कार्यक्रमों में अदाणी फाउंडेशन एवं हेल्पएज इंडिया की टीम के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जहां उन्हें सेवाओं की रूपरेखा, संचालन व्यवस्था एवं लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच एक बड़ी चुनौती रही है। ऐसे में यह मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट गांवों के लिए एक ‘चलता-फिरता स्वास्थ्य केंद्र’ के रूप में कार्य करेगी, जिससे समय पर उपचार, रोगों की पहचान एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में हेल्पएज इंडिया के सहयोग से संचालित यह परियोजना ग्रामीण विकास एवं सामुदायिक कल्याण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में निरंतर कार्य करते हुए अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण समुदायों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए समर्पित है। विदित हो कि विगत 2 जून 2026 को आस पास के क्षेत्र मे बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाये उपलब्ध करने के उदेश्य से अदानी पावर लिमिटेड और अदानी फाउंडेशन द्वारा 40 बिस्तरों से युक्त सर्वसुविधा युक्त अस्पताल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। जिससे पूरे क्षेत्र मे उत्साह और उमंग कि लहर व्याप्त है और लोग इस पहल कि मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे है। अंतत:, मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट का यह विस्तार ‘स्वस्थ ग्राम : सशक्त समाज’ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरगामी पहल सिद्ध होगा।

You Might Also Like

चैत्र नवरात्र और ईद को लेकर प्रशासन सतर्क

एनटीपीसी तिलईपल्ली खदान में अब तक कोई दुर्घटना नहीं-अजय यादव

निलंबित न.पं. कर्मी देर रात कार्यालय पहुंचा

बच्चों में दक्षता जांचने 4 दिसम्बर को होगी परख परीक्षा

जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक ने किया रायगढ़ मेडिकल कॉलेज को देहदान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक, देश ने हर क्षेत्र में किया अभूतपूर्व विकास :सीएम साय
Next Article उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया सामारूमा में शाला प्रवेश उत्सव

खबरें और भी है....

जशपुरांचल के बच्चों को मिलेगा फोन आधारित गणितीय मार्गदर्शन
2 लाख रुपये की उठाईगिरी कर खरीदी अपाचे बाइक
नीट यूजी की परीक्षा आज, प्रशासन सतर्क
उत्कल 14 घंटा तो शालीमार-इतवारी 7 घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
लिनेस क्लब प्रगति के सदस्य पहुंचे मेडिकल कॉलेज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल के बच्चों को मिलेगा फोन आधारित गणितीय मार्गदर्शन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?