NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अत्याधुनिक नालंदा परिसर से युवाओं को मिलेगा पढऩे का बेहतर अवसर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > अत्याधुनिक नालंदा परिसर से युवाओं को मिलेगा पढऩे का बेहतर अवसर
जशपुरनगर

अत्याधुनिक नालंदा परिसर से युवाओं को मिलेगा पढऩे का बेहतर अवसर

मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर का किया निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: June 20, 2026 11:28 pm
By lochan Gupta June 20, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी के सलियाटोली ग्राम में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 250 सीटर नालंदा परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस परिसर का उद्देश्य जिले के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा संसाधन उपलब्ध कराना है। वर्तमान में प्लिंथ लेवल का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह,माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भू नाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष विनयशील गुप्ता कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह और अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
नालंदा परिसर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिसमें 24 घंटे अध्ययन की व्यवस्था रहेगी। यहां इंडोर और आउटडोर स्टडी ज़ोन, ऑक्सी रीडिंग ज़ोन, डिजिटल लाइब्रेरी, वाई-फाई ज़ोन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की 50,000 से अधिक पुस्तकों की उपलब्धता होगी। परिसर को पर्यावरण अनुकूल बनाते हुए सौर ऊर्जा से संचालित किया जाएगा तथा 50 से अधिक देशी पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के समग्र विकास के लिए यूथ टावर, स्पोर्ट्स कोर्ट, कैफेटेरिया, एटीएम और हेल्थ ज़ोन जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। आरएफआईडी आधारित प्रवेश प्रणाली, बायोमेट्रिक आईडी एवं पुस्तक प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था इसे एक स्मार्ट अध्ययन केंद्र बनाएगी।

You Might Also Like

एनईएस पीजी कॉलेज में सीएसपीडीसीएल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दो गौ तस्करी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

10 दिवसीय अभिप्रेरणा शिविर में शिक्षक हो रहे है अभिप्रेरित

मारपीट कर बाइक और नकदी लूटने वाला युवक पकड़ाया

मुख्यमंत्री का हेलीपैड में किया गया आत्मीय स्वागत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेत माफिया बेखौफ, शंख नदी से धड़ल्ले से हो रहा उत्खनन
Next Article आधुनिक तकनीक और बेहतर फसल चयन से समृद्ध होंगे किसान :सीएम साय

खबरें और भी है....

जशपुरांचल के बच्चों को मिलेगा फोन आधारित गणितीय मार्गदर्शन
2 लाख रुपये की उठाईगिरी कर खरीदी अपाचे बाइक
नीट यूजी की परीक्षा आज, प्रशासन सतर्क
उत्कल 14 घंटा तो शालीमार-इतवारी 7 घंटा देरी से पहुंची रायगढ़
लिनेस क्लब प्रगति के सदस्य पहुंचे मेडिकल कॉलेज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल के बच्चों को मिलेगा फोन आधारित गणितीय मार्गदर्शन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?