NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर एवं जिपं सीईओ ने पद्मश्री जागेश्वर का किया अभिनंदन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कलेक्टर एवं जिपं सीईओ ने पद्मश्री जागेश्वर का किया अभिनंदन
जशपुरनगर

कलेक्टर एवं जिपं सीईओ ने पद्मश्री जागेश्वर का किया अभिनंदन

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर दी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं

lochan Gupta
Last updated: May 16, 2024 9:16 pm
By lochan Gupta May 16, 2024
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जशपुर जिला उन जिलों में से एक है जो अपनी कई उपलब्धियों, सांस्कृतिक, परम्परा और प्राकृतिक सौंदर्य सहित अन्य वजहों से जाने जाते हैं। वहीं यहां के लोग हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुके हैं और यह सिलसिला अनवरत जारी है।
इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए जिले के ग्राम भीतघरा निवासी समाज सेवक श्री जागेश्वर यादव बिरहोर के भाई के नाम से चर्चित हैं। अब वे पद्मश्री जागेश्वर यादव के नाम से भी जाने जाएगें। विगत दिनों राष्ट्रपति भवन, दिल्ली में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में जिले के समाज सेवक श्री जागेश्वर यादव को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु बेहतर कार्य के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वही जब वे पद्मश्री अवॉर्ड लेकर जैसे ही जशपुर और अपने गृह ग्राम पहुंचे तो उनके यहां बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय जशपुर पहुंचकर पद्मश्री जागेश्वर यादव ने कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे। कलेक्टर डॉ. मित्तल और जिला पंचायत सीईओ ने पुष्पगुच्छ भेंटकर श्री जागेश्वर यादव का अभिनंदन किया। दोनों ने उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि श्री जागेश्वर यादव के प्रयासों से न केवल बिरहोर परिवार शिक्षा से जुड़े हैं बल्कि उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। पद्मश्री जागेश्वर बिरहोर आदिवासियों के उत्थान हेतु बेहतर कार्य किए हैं और उनका नि:स्वार्थ सेवाभाव सबके लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। वे शासन-प्रशासन का सहयोग भी करते आ रहे हैं। श्री जागेश्वर यादव को पद्मश्री पुरस्कार मिलना न सिर्फ जिले और प्रदेश के लिए बल्कि देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।
पद्मश्री जागेश्वर यादव ने बताया कि इस पुरस्कार को प्राप्त करते वक्त उन्हें एक विशेष अनुभूति महसूस हुई। पुरस्कार प्रदान करते वक्त राष्ट्रपति ने उन्हें बधाई देते हुए उनके इस योगदान के लिए उनकी सराहना भी की। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी और उनकी पीठ थपथपाई। श्री जागेश्वर यादव को यह पुरस्कार मिलने पर ग्राम भीतघरा सहित जशपुर जिले भर के निवासियों व समाजसेवियों में खुशी की लहर है और उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।

You Might Also Like

तम्बाकू के उपयोग के विरुद्ध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने लिया शपथ ग्रहण

वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 9 लाख नगद जप्त

चरित्र शंका पर पत्नी को मौत के घाट उतारने वाला पति गिरफ्तार

चाईल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में मनधर राम जेल दाखिल

बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही किसानों से खरीदेंगे 3100 रूपये में धान : विष्णु देव साय
Next Article स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर में लाटरी के माध्यम से 52 विद्यार्थी चयनित हुए

खबरें और भी है....

अंग्रेजी हुकूमत काल के जनजातीय विद्रोहों पर आधारित संग्रहालय को दिया जा रहा अंतिम स्वरूप
श्रीनदी में गिरी हाइवा, चालक की मौत, क्लीनर की हालत गंभीर
प्लांट से घर लौट रहे युवक की सडक़-हादसे में मौत
परियोजनाओंं को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ करें पूर्ण
शरद पूर्णिमा मेला देखने गई नाबालिग से गैंगरेप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?