NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छात्रा को तुलसी माला पहनने पर रोक लगाने का आरोप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > छात्रा को तुलसी माला पहनने पर रोक लगाने का आरोप
रायगढ़

छात्रा को तुलसी माला पहनने पर रोक लगाने का आरोप

एव्हीबीपी ने कार्मेल स्कूल में किया प्रदर्शन

lochan Gupta
Last updated: June 20, 2026 1:17 am
By lochan Gupta June 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कार्मेल स्कूल में पढ़ रही छात्रा को तुलसी माला पहनकर स्कूल नहीं आने की शिकायत पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही इनका आरोप था कि इससे पहले भी स्कूल प्रबंधन द्वारा इस तरह की रोक लगाई गई थी, ऐसे काफी हंगामे के बाद स्कूल प्रंबधन द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद दोपहर बाद प्रदर्शन समाप्त हो सका। शुक्रवार को दोपहर बड़ी बड़ी संख्या में एव्हीबीपी के सदस्य कार्मेल स्कूल पहुंचे और वहां नारेबाजी शुरू कर दी। उनका आरोप था कि स्कूल में हिंदू विरोधी गतिविधियां होती हैं। साथ ही कहा गया कि बच्चों को कभी कलावा पहनने पर तो कभी तिलक लगाने पर रोक लगाई जाती है। साथ ही एव्हीबीपी ने मांग रखी कि विद्यार्थियों पर लगाए गए किसी भी प्रकार के प्रतिबंध, जैसे कलावा पहनना या तिलक लगाना, तुरंत हटाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ स्कूल आने की अनुमति मिलनी चाहिए और ऐसी कोई नीति न हो जिससे किसी धर्म या परंपरा का अपमान हो। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि बच्चों पर कलावा पहनने या तिलक लगाने पर कोई रोक नहीं है। इसके बाद मामला शांत हो गया। वहीं एव्हीबीपी के जिला संयोजक शुभम मिश्रा ने बताया कि पिछले कई सालों से कार्मेल स्कूल में हिंदू विरोधी गतिविधियों की शिकायत मिल रही है। उनका आरोप है कि कभी छात्रों को तिलक लगाने और कलावा पहनने से रोका जाता है, जिससे उनकी धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि एक छात्रा तुलसी माला पहनकर स्कूल आई थी, जिसे उतारने के लिए कहा गया। इसी के विरोध में संगठन के लोग आज स्कूल पहुंचे थे। वहीं स्कूल में बढ़ रहे हंगामे को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दिया, जिससे पुलिस द्वारा काफी समझाईश दी गई, लेकिन कार्यकर्ताओं का कहना था कि स्कूल में ऐसे आदेशों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाया जाए, साथ ही लिखित में आश्वान दिया जाए कि भविष्य में कभी भी इस तरह के निर्देश जारी नहीं जाएगे। बच्चों को पूरी आजादी है इस संबंध में कार्मेल स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर सितारा ने बताया कि स्कूल में सभी विद्यार्थियों को पूरी आज़ादी दी जाती है। यहां सभी तरह के त्योहार मनाए जाते हैं और किसी को भी कोई रोक नहीं लगाई जाती। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल में कई बच्चे और शिक्षक अपनी-अपनी परंपरा के अनुसार चीजें पहनकर आते हैं, शायद बच्चे समझ नहीं पाए होंगे, तुलसी माला पहनने के लिए छुट दी जाती है।

You Might Also Like

राहुल जी की न्याय यात्रा से भाजपा घबराई- सचिन पायलट

ट्रक चालक की संदिग्ध मौत

फिर हो सकती है बजरमुडा़ मुआवजा घोटाला जैसी ‘हेरा-फेरी’

गरीब मुसलमानों को उनका हक दिलाने लाया गया है नया वक्फ बिल- डॉ सलीम राज

रायगढ़ में दिख रहा सबसे अलग दुर्गा माँ की जीवंत मूर्ति का रूप. पुराना पुलिस और गौशाला पाड़ा का दुर्गा मूर्ति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शेयर मार्केटिंग के नाम पर पौने दो करोड़ की ठगी
Next Article केलो नदी में गिरा मिक्चर मशीन, चालक की मौत

खबरें और भी है....

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

Popular Posts

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?