NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनभागीदारी से साकार हो रहा टीबी मुक्त रायगढ़ का संकल्प
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जनभागीदारी से साकार हो रहा टीबी मुक्त रायगढ़ का संकल्प
रायगढ़

जनभागीदारी से साकार हो रहा टीबी मुक्त रायगढ़ का संकल्प

358 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त, कलेक्टर ने निक्षय मित्रों को किया सम्मानित, उपचाररत टीबी मरीजों को मिल रहा पोषण एवं उपचार सहयोग, जिला स्तरीय क्षय उन्मूलन कार्यकारिणी की अंतर्विभागीय बैठक सम्पन्न

lochan Gupta
Last updated: June 18, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta June 18, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय क्षय उन्मूलन कार्यकारिणी की अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उत्कृष्ट योगदान देने वाले निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य केवल शासकीय प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज की व्यापक सहभागिता से ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे औद्योगिक संस्थानों एवं निक्षय मित्रों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
बैठक में बताया गया कि एनटीपीसी लारा, जेपीएल, हिंडालको, अडानी, जिंदल साउथ वेस्ट स्टील, सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स, नालवा, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड तथा एसईसीएल सहित विभिन्न औद्योगिक संस्थान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। इन संस्थानों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पंजीकृत उपचारत समस्त टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें नियमित फूड बास्केट, पोषण सहायता एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही लैब तकनीशियनों की व्यवस्था कर जांच एवं उपचार सेवाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।
बैठक में टीबी मरीजों की वर्तमान स्थिति, उपचार सफलता दर, निक्षय पोषण योजना के तहत भुगतान, टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी तथा टीबी मुक्त पंचायत अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि जिले की 550 ग्राम पंचायतों में से 358 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है, जो जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बैठक में एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

लीनेस अनीता कपूर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ने फूंका सेवा का शंखनाद

मुरारी द किचन सहित दो दुकानें में लगी भीषण आग

कारखाना अधिनियम का उल्लंघन

गैस सिलेंडर उपभोक्ता ई-केवायसी कराने हो रहे कतारबद्ध

छत्तीसगढ़ बंद का रायगढ़ में दिखा व्यापक असर, चैंबर ऑफ कामर्स का समर्थन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
Next Article मेडिकल कॉलेज में होगा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

खबरें और भी है....

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

Popular Posts

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?