NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मेडिकल कॉलेज में होगा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मेडिकल कॉलेज में होगा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
रायगढ़

मेडिकल कॉलेज में होगा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

47 लाख रुपये के अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की होगी खरीदी

lochan Gupta
Last updated: June 19, 2026 12:00 am
By lochan Gupta June 19, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। स्वर्गीय श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक तथा जनोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। छत्तीसगढ़ आरोग्य चिकित्सा शिक्षण एवं अनुसंधान समिति की प्रबंधकारिणी स्वशासी समिति की बैठक आज संभागायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष श्री सुनील जैन की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित कॉलेज काउंसिल हॉल में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार, संयुक्त संचालक सह चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दुर्गा शंकर पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभागाध्यक्ष एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के प्रारंभ में अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार ने 3 मई 2026 को आयोजित साधारण सभा की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा दिए गए निर्देशों एवं निर्णयों की जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही पूर्व प्रबंधकारिणी समिति की बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय एवं बचत की विस्तृत जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी गई। बैठक में मरीजों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। स्वशासी मद से लगभग 47 लाख रुपये की लागत से विभिन्न अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई। इनमें पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, एबीजी मशीन, डिजिटल रेडियोग्राफी (डीआर) सिस्टम, त्वचा रोगों के उपचार हेतु पुवा चैम्बर, नवजात शिशुओं में पीलिया की जांच के लिए ट्रांसक्यूटेनियस बिलीरुबिनोमीटर, ऑर्थोपेडिक बैटरी ऑपरेटेड ड्रिल मशीन, हार्मोनल जांच मशीन तथा डेंटल चेयर जैसे उपकरण शामिल हैं। इन उपकरणों की उपलब्धता से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय जांच एवं उपचार सुविधाएं प्राप्त होंगी। इससे न केवल उपचार की गुणवत्ता में सुधार आएगा, बल्कि गंभीर मरीजों को अन्य शहरों में रेफर करने की आवश्यकता भी कम होगी।
बैठक में अस्पताल संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता पर भी विशेष जोर दिया गया। इस दौरान रेडियोग्राफर, ईसीजी टेक्नीशियन, पम्प अटेंडेंट, पैकर एवं धोबी सहित विभिन्न आवश्यक पदों पर कलेक्टर दर के अनुसार भर्ती किए जाने तथा उनके दैनिक वेतन का भुगतान स्वशासी समिति के माध्यम से किए जाने का निर्णय लिया गया। समिति ने माना कि पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध होने से मरीजों को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में स्थापित 33/0.415 केव्ही उच्च दाब विद्युत सबस्टेशन के रखरखाव एवं सुचारू संचालन के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल), रायगढ़ को आवश्यक मरम्मत एवं वार्षिक अनुरक्षण (एएमसी) कार्यों के लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मेडिकल कॉलेज में आयोजित होने वाली विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, परीक्षाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा सम्मेलनों में शामिल होने वाले बाह्य एवं आंतरिक परीक्षकों तथा चिकित्सा विशेषज्ञों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रांजिट हॉस्टल के उन्नयन का भी निर्णय लिया गया। इसके तहत हॉस्टल में फर्नीचर, एसी, गीजर, किचन सामग्री एवं सौंदर्यीकरण कार्यों सहित आवश्यक सुविधाओं के विकास हेतु लगभग 13 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि बैठक में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन से मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होगा। बैठक के अंत में सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करते हुए आमजन को शीघ्र लाभान्वित किया जाए। बैठक में डॉ. अनिल कुमार हरिप्रिया, डॉ सविता अहिरवाल, डॉ. जया साहू, डॉ. सोफिया नूर, लोक निर्माण विभाग, सीजीएमएससी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

You Might Also Like

दिल्ली-चेन्नई क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते दो पकड़ाये

110 नग एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अंतिम दिनों में धान बेचने मंडियों में उमडे किसान

तेंदूपत्ता मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गारे माइंस के सामने किया चक्काजाम

शाउमा विद्यालय नवापारा में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भव्य विदाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जनभागीदारी से साकार हो रहा टीबी मुक्त रायगढ़ का संकल्प
Next Article वृद्ध महिला पर चाकू से हमला, नाती गिरफ्तार

खबरें और भी है....

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

Popular Posts

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?