NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौनी का किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौनी का किया निरीक्षण
जशपुरनगर

कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौनी का किया निरीक्षण

विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने, परिसर की स्वच्छता बनाए रखने दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: June 18, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta June 18, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रोहित व्यास लगातार विद्यालयों एवं छात्रावासों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान वे शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मूलभूत सुविधाओं तथा छात्रावास संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को विकासखंड बगीचा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौनी का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य श्री मोहर साय शास्त्री से विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जो छात्र-छात्राएं अभी तक विद्यालय में उपस्थित नहीं हो पाए हैं, उनसे एवं उनके पालकों से संपर्क स्थापित कर उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति आवश्यक है, ताकि वे अध्ययन-अध्यापन की सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागी बन सकें तथा शिक्षा का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा तथा विषैले जीव-जंतुओं से होने वाले संभावित खतरों से भी बचाव होगा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासन द्वारा प्रदत्त पाठ्य पुस्तकों का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो सके। उल्लेखनीय है कि विद्यालय में कुल 215 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कलेक्टर श्री व्यास ने स्मार्ट क्लास में उपयोग हेतु इंटरेक्टिव पैनल को शीघ्र स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था विद्यार्थियों को विषयों को बेहतर ढंग से समझने में सहायता प्रदान करती है। इंटरेक्टिव पैनल के माध्यम से छात्र-छात्राएं स्क्रीन पर लिखकर, चित्र एवं डायग्राम बनाकर तथा 3-डी वीडियो के जरिए डिजिटल रूप से अध्ययन कर सकेंगे, जिससे उनकी विषयगत समझ और अधिक सुदृढ़ होगी। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री तोष कुमार सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सुदर्शन पटेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में जामुन का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति के अमूल्य उपहार हैं, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ मानव जीवन के लिए शुद्ध वायु, छाया एवं अनेक आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने को कहा।

You Might Also Like

श्रद्धालुओं को कुचलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

पंडरापाठ में आज मुख्यमंत्री की जनसभा

शादी से पहले सरपंच की बेटी की मौत

पुलिस ने तस्करों के चंगुल से फिर छुड़ाया 6 नग गौ वंश

सीएम मैडम कौशल्या साय की एंट्री ने ओडिशा के सुंदरगढ़ के चुनाव को बनाया और भी रोचक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए पंजीकरण शिविर
Next Article खुडिय़ा रानी मंदिर क्षेत्र को पर्यटन केंद्र में विकसित करने की तैयारी

खबरें और भी है....

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

Popular Posts

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?