NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही
जशपुरनगर

नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही

52 किलो मादक प्रदार्थ गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: February 8, 2026 12:03 am
By lochan Gupta February 8, 2026
Share
5 Min Read

जशपुरनगर। नशे के कारोबारियों के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है, जिसके तहत जशपुर पुलिस लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है, इसी क्रम में जशपुर जिले के पुलिस कप्तान, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस को आरा क्षेत्रांतर्गत 52 किलो 100 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 7 फरवरी के प्रात: चौकी आरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक क्रेटा कार क्रमांक ष्टत्र -13-्ररू -9231 से कुछ व्यक्ति, उड़ीसा राज्य से अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को लाकर प्लास्टिक की थैली में बांधकर, गाड़ी में छुपाते हुए, कईकछार, काशीबंध, बीरोपानी के ग्रामीण रास्ते से होते हुए, जशपुर की ओर, बिक्री हेतु ले जा रहे हैं, जिस पर चौकी आरा से के द्वारा, मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉक्टर लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में, पुलिस टीम के साथ, उक्त संदिग्ध गांजा तस्करों की धर पकड़ हेतु, बीरोपानी काशीबंद जंगल में नाकाबंदी कर, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान काशीबंध की ओर से संदिग्ध क्रेटा कार आता दिखाई देने पर, पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, घेरा बंदी कर संदिग्ध कार को रोका गया, इसी दौरान कार में बैठे तीन संदिग्धों में से एक संदिग्ध, पुलिस की टीम को देखकर, जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गया, पुलिस के द्वारा शेष दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम शहरूख शाह, उम्र 34 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला जशपुर, थाना सिटी कोतवाली जशपुर, जिला जशपुर (छ ग)
व तारिक अंसारी उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम कव्वाली मंच के पास जशपुर, थाना सिटी कोतवाली जशपुर,जिला जशपुर (छ ग) का रहने वाला बताया, पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध क्रेटा कार की तलाशी ली गई, तब उसमें पीछे की डिग्गी में दो बोरी में 50 पैकेज प्लास्टिक की पालीथीन में भरा गया, कुल 52 किलो 100 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला। पूछताछ पर पकड़े गए उक्त दोनों संदिग्धों ने गांजा को अवैध रूप से उड़ीसा राज्य से, जशपुर में बिक्री हेतु लाना स्वीकार किया गया। पुलिस के द्वारा दोनों संदिग्ध आरोपियों के कब्जे से 52 किलो 100 ग्राम गांजा सहित तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार क्रमांक ष्टत्र -13-्ररू -9231 को भी जप्त कर लिया गया है। जप्त गांजे की बाजार में कीमत लगभग 5 लाख रु तथा वाहन लगभग 15 लाख रू कुल 20 लाख रू विधीवत जप्त किया गया है। पकड़े गए उक्त दोनों संदिग्ध आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मामले में फरार तीसरे आरोपी को भी चिन्हित कर लिया गया, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। पुलिस के द्वारा अवैध मादक प्रदार्थ गांजा की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध चौकी आरा में एन डी पी एस की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। तथा पकड़े गए आरोपी क्रमश: शहरुख शाह उम्र 34 वर्ष व तारीक अंसारी उम्र 27 वर्ष के वके द्वार अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में एस.डी.ओ.पी. जशपुर चंद्रशेखर परमा, डी.एस.पी. अजाक जशपुर भावेश समरत, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, चौकी प्रभारी आरा सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक विद्यासागर पैंकरा, आरक्षक बेलसाजार कुजूर, अरुण तिग्गा व अविनाश लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरा क्षेत्रांतर्गत 52 किलो से अधिक गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, मामले में फरार एक आरोपी को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जिसकी पता साजी जारी है, उसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा

You Might Also Like

एक ट्रक व दो पिकअप से 49 क्विंटल धान जप्त

एसपी की उपस्थिति में 3 दिवसीय क्लिक सेफ कार्यक्रम का समापन

विष्णुदेव साय को स्व. दिलीप सिंह जूदेव मानते थे छोटा भाई

चांपाझरिया नाला पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, 4 करोड़ 36 लाख की लागत से होगा निर्माण, बरसात में नहीं थमेगा अब आवागमन

स्थानीय बोली में प्रारंभिक शिक्षा जल्द शुरू : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनईएस पीजी कॉलेज में सीएसपीडीसीएल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Next Article कांसाबेल नहर को दूषित करने वालों पर कलेक्टर के सख्त निर्देश

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?