NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खुडिय़ा रानी मंदिर क्षेत्र को पर्यटन केंद्र में विकसित करने की तैयारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > खुडिय़ा रानी मंदिर क्षेत्र को पर्यटन केंद्र में विकसित करने की तैयारी
जशपुरनगर

खुडिय़ा रानी मंदिर क्षेत्र को पर्यटन केंद्र में विकसित करने की तैयारी

कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की रूपरेखा बनाने की चर्चा

lochan Gupta
Last updated: June 18, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta June 18, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुडिय़ा रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक रूपरेखा बनाने कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को खुडिय़ा रानी सेवा समिति, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर क्षेत्र के समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर ने इस क्षेत्र के विकास के लिए मूलभूत चीजों और यहां पर विकसित किए जा सकने वाले आवश्यकताओं के बारे में पूछा। कलेक्टर श्री व्यास ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक मूलभूत संरचनाओं तथा पर्यटन विकास की संभावनाओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खुडिय़ा रानी क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करते हुए सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो सके। इस दौरान वहां जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह, सरपंच श्रीमती मानमती बाई, खुडिय़ा रानी सेवा समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, जनप्रतिनिधि जयशंकर यादव सहित अन्य जनप्रीनिधिगण और गांव के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था, सडक़ किनारे वृक्षारोपण, आकर्षक स्वागत द्वार निर्माण, मार्केट शेड, पार्किंग सुविधा, पर्याप्त शौचालय निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास की आवश्यकता बताई। इसके साथ ही सरहा पानी नाला एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव भी दिया गया। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कर स्व-सहायता समूहों के माध्यम से नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को सतत एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए यूजर चार्ज भी लिया जाए, जिससे क्षेत्र स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यटकों के लिए आकर्षक बना रहे। उल्लेखनीय है कि खुडिय़ा रानी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु पूर्व में 25 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इस राशि से मार्केट शेड, चबूतरा तथा सीसी अप्रोच रोड का निर्माण कराया जाएगा।
जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी सिंह और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने लगभग 450 सीढिय़ां उतरकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा की कुलदेवी खुडिय़ा रानी मंदिर जाकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने लगभग 100 मीटर लंबी एक गहरी और अंधेरी पहाड़ी गुफा में चलकर माता के दर्शन किए। गुफा के भीतर वर्षभर बहने वाली प्राकृतिक जलधारा इसकी विशेष पहचान है। मंदिर परिसर एवं आसपास का मनोरम प्राकृतिक वातावरण, हरे-भरे पहाड़ और प्राकृतिक सौंदर्य श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है।

You Might Also Like

संकल्प जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु स्क्रीनिंग 20 से 23 मई तक

मांस बिक्री के लिए गाय काटने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

प्रिंसिपल हमारे प्रेयर में दिखने चाहिए कहकर छात्र संघ ने खत्म की हड़ताल

म्यूल अकाउंट व साइबर ठगी का फरार आरोपी गिरफ्तार

जशपुर में पकड़ाए झारखंड के गौ तस्कर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौनी का किया निरीक्षण
Next Article मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

खबरें और भी है....

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

Popular Posts

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?