NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न
रायगढ़

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न

छग से अशोक मोदी, शोभा केडिया राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त

lochan Gupta
Last updated: June 18, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta June 18, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। देश की सबसे वृहद सामाजिक सतत सक्रिय संस्थाअखिल भारतीयअग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक विगत दिनों इंदौर में हुई। जानकारी देते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष कमल मित्तल ने बताया कि दो दिवसीय बैठक की शुरुआत में सर्वप्रथम अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन के पश्चात संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल के नेतृत्व में यह पहली बैठक शुरू हुई। इस दौरान राजनीतिक नेतृत्व, कौशल उन्नयन,उद्योग एवं व्यापार,वैवाहिक समितियां सहित अन्य समितियों के राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किए गए। छत्तीसगढ़ से अशोक मोदी और शोभा केडिय़ा राष्ट्रीय संयोजक बनाए गए। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के द्वितीय दिवस का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी की वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन राम अग्रवाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारुका,उपाध्यक्ष रमाकांत खेतान,किरण अग्रवाल,गोपाल अग्रवाल (बोदवड),जितेंद्र सिंघल सहित अनेक राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रथम दिवस की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए संगठन के विस्तार एवं समाजहित के विभिन्न कार्यों को गति प्रदान करने के हेतु सभी आमंत्रितों पदाधिकारियों ने अपनी राय देते हुए कई सारगर्भित विचार व सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में उपस्थित देश भर से आए प्रतिनिधियों ने विभिन्न समितियों के गठन का करतल ध्वनि से स्वागत किया। सभी समितियों की कार्य योजना एवं भविष्य की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा भी हुई। निर्णय लिया गया कि आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सभी राष्ट्रीय संयोजक अपनी-अपनी समितियों की विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करेंगे। खुले सत्र के साथ बैठक का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने समाज को संगठित, सशक्त एवं प्रगतिशील बनाने हेतु समितियों के माध्यम से योजनाबद्ध कार्य करने का आह्वान किया गया। छग से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रांतीय अध्यक्ष डा अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में प्रांतीय पदाधिकारी इस राष्ट्रीय बैठक में शामिल हुए। बैठक के अंत में अगली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हरिद्वार उत्तराखंड में आयोजित किए जाने की घोषणा की गई।

You Might Also Like

दो बाइक की भिडं़त, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर

नशीला इंजेक्शन, कैप्सूल, सिरप बेचने वाले रैकेट का भांडाफोड

डेंगू को लेकर किया जा रहा दवा छिडक़ाव

22 को शुष्क दिवस घोषित

अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा स्टेशन से मालधक्का रोड

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सायकल, गणवेश, किताब वितरण कर मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
Next Article स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और बॉक्स क्रिकेट से युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान

खबरें और भी है....

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
अकलतरा में आईएसआई स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां
महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?