NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसकेए कंपनी के खिलाफ श्रमिकों ने खोला मोर्चा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एसकेए कंपनी के खिलाफ श्रमिकों ने खोला मोर्चा
रायगढ़

एसकेए कंपनी के खिलाफ श्रमिकों ने खोला मोर्चा

भुगतान में कटौती को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, दोनों पक्षों को दी गई समझाइश

lochan Gupta
Last updated: August 10, 2026 12:10 am
By lochan Gupta August 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। एसईसीएल छाल उपक्षेत्र के अंतर्गत ओबी और कोयला ठेका कंपनी एसकेए में काम करने वाले श्रमिकों की समस्याओं को लेकर प्रशासन ने त्रिपक्षीय बैठक की। श्रमिकों ने बुधवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर एचपीसी दर के अनुसार भुगतान नहीं करने समेत कई समस्याओं की शिकायत की थी। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कंपनी में कार्यरत सभी मजदूरों को शासन की ओर से निर्धारित एचपीसी दर के अनुसार भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ श्रमिकों को अकाउंट के जरिए भुगतान किया जाता है, जबकि अन्य को नगद राशि दी जाती है। भुगतान में कटौती किए जाने की शिकायत भी श्रमिकों ने की है। श्रमिकों का कहना है कि उन्हें भुगतान की पेमेंट स्लिप नहीं दी जाती। स्लिप मांगने पर कंपनी प्रबंधन की ओर से टालमटोल की जाती है। इसके अलावा अब तक किसी भी श्रमिक को बोनस की राशि नहीं दिए जाने की बात ज्ञापन में कही गई है।

खाना और कमरे के नाम पर 6 हजार कटौती

श्रमिकों ने बताया कि जो कर्मचारी अपने घर से कंपनी आते-जाते हैं और कंपनी में खाना नहीं खाते, उनके वेतन से भी खाना और कमरे के नाम पर हर महीने 6 हजार रुपए काटे जाते हैं। श्रमिकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें जरूरी सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराई जाती। श्रमिकों का आरोप है कि जब वे इन समस्याओं को लेकर कंपनी प्रबंधन से बात करते हैं तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। श्रमिकों ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद प्रशासन ने श्रमिकों और कंपनी प्रबंधन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता कराई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ श्रम विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कंपनी प्रबंधन को श्रम कानूनों का पालन करने और सभी श्रमिकों को अकाउंट के जरिए भुगतान करने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी गई।

 

कानून का उल्लंघन करने पर कार्रवाई

तहसीलदार छाल लोमेश मिरी ने बताया कि एसकेए कंपनी के श्रमिकों और प्रबंधन को बैठक के लिए बुलाया गया था। प्रशासन और श्रम विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की समस्याएं सुनी गईं और श्रम कानूनों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांति व्यवस्था भंग करने या कानून का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

जिलाधीश ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, चक्रधर समारोह के आयोजन में लापरवाही बर्दास्त नहीं- मयंक

महतारी एक्सप्रेस घर में घुसी, दीवार ढही

गांधी गंज पार्किग में अवैध कब्जे की कलेक्टर से शिकायत

बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी

एकलव्य छात्रवृत्ति योजना के तहत् अदाणी फाउंडेशन ने अंचल के मेधावी युवाओं को प्रदान की छात्रवृत्ति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जीजा के हत्यारे साले को आजीवन कारावास, अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा सुनाया फैसला
Next Article असम के बाढ़ प्रभावितों को छग सरकार देगी 5 करोड़

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?