NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सायकल, गणवेश, किताब वितरण कर मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सायकल, गणवेश, किताब वितरण कर मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
रायगढ़

सायकल, गणवेश, किताब वितरण कर मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

खुशी से विद्यार्थियों के खिले चेहरे

lochan Gupta
Last updated: June 18, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta June 18, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े भंडार में प्रवेश उत्सव हर्षौल्लास के साथ विद्यालय की प्राचार्य कुमुदिनी चौहान के संरक्षण में शाला विकास समिति के अध्यक्ष पंचानन गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में ग्राम बड़े भंडार के सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता के अध्यक्षता में शाला विकास समिति के विषय विशेषज्ञ सेवा निवृत्त शिक्षक संतोष प्रधान के विशिष्टआतिथ्य में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक अक्षत,पुष्प लगाकर स्वागत किया गया। शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात पुष्पहार से अतिथियों का स्वागत किया गया गया।अतिथियों के द्वारा पेन, कॉपी,किताब,गणवेश कक्षा 6 वी के छात्रों को प्रदान किया गया।कक्षा 9 वीं के छात्राओं को सायकल वितरण कर उत्साह बढ़ाया। इस कड़ी में विद्यालय की होनहार छात्रा कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय की छात्रा तनु साव को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंचानन गुप्ता ने शिक्षा को प्रकृति के साथ जोडक़र जीवन में आत्मसात करने के लिए कहा। मेघ मल्हार का उदाहरण देकर शिक्षा को कृषि,गीत संगीत अन्यान्य विषयों के साथ अंतर्संबंधों को जानने के लिए प्रेरित किया। सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता ने अनुशासन,कठिन परिश्रम सतत् सीखते रहने की आदत को अपनाकर सर्वोच्च अंक लेकर प्रतिभा का परिचय देने को कहा। संतोष प्रधान ने बच्चों में वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुरेंद्र चौहान और आभार अरुण प्रभा मीरी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता पुष्पांजलि दासे, सबीना खान, तरन्नुम फातमा, लता कोमरे, सुवेशी अनंत, रश्मि पटेल, नंदिनी साहू, एस एल सिदार, सुशांत मिश्रा, अनिल ओगरे, वृंदावन गुप्ता, के सी गुप्ता,लोकेंद्र डनसेना, नीरज सिंग, सुरेश देनजरे, हेम सिदार, घनश्याम कृष्ण, रविन्द्र टंडन, शेष देव सिदार, घनश्याम कृष्ण, दुर्गा खूंटे का योगदान रहा।

You Might Also Like

शिक्षा के अधिकार के तहत प्रवेशित एवं शाला त्यागी बच्चों की करें मॉनिटरिंग-कलेक्टर

दो साल पहले रेलवे स्टेशन में लगना था हाईटेक कैमरे

लोक रंग उत्सव 2025 का हुआ भव्यता से आयोजन

कोयला लोड बेकाबू ट्रेलर एनएच पर पलटा

समाजशास्त्र विभाग ने किया पुरी का शैक्षणिक भ्रमण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिजली में राहत, विकास में निरंतरता – यही है साय सरकार की प्रतिबद्धता : विकास केडिया
Next Article अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न

खबरें और भी है....

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

Popular Posts

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?