NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नकली शराब मामला… मुख्य आरोपी के घर पुलिस की दबिश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नकली शराब मामला… मुख्य आरोपी के घर पुलिस की दबिश
रायगढ़

नकली शराब मामला… मुख्य आरोपी के घर पुलिस की दबिश

नोटिस किया चस्पा, 3 दिन में थाने में हाजिर होने का अल्टीमेटम

lochan Gupta
Last updated: June 18, 2026 12:04 am
By lochan Gupta June 18, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिला में पिछले दिनों पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।
फरार आरोपी की तलाश में पुलिस उसके घर पहुंची और मकान के बाहर नोटिस चस्पा किया। नोटिस में आरोपी को तीन दिन के भीतर थाने में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। यह मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। नकली शराब मामले के मुख्य आरोपी विनय सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। वह विकास नगर, कोतरा रोड के गली नंबर 3 का रहने वाला बताया गया है। पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। बुधवार को एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सीएसपी, डीएसपी और कोतरा रोड थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी आरोपी के घर पहुंचे। जब पुलिस विकास नगर स्थित उसके घर पहुंची, तो वहां एक दरवाजे पर ताला लगा हुआ मिला। पुलिस ने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि विनय सिंह और उसके घरवाले पिछले कई दिनों से घर पर नहीं हैं। इस पर पुलिस ने नियमानुसार घर के दोनों प्रवेश द्वारों पर नोटिस चस्पा किया और आरोपी को तीन दिन के भीतर कोतरा रोड थाने में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस ने आरोपी की चल और अचल संपत्तियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
उल्लेखनीय रहे कि 8 जून 2026 की रात पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम धनागर में नकली शराब बनाने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। कार्रवाई के दौरान टीम को 869 बोतलें अलग-अलग पैमानों की करीब 240 लीटर नकली शराब, स्प्रिट के ड्रम, बोतल के ढक्कन, फर्जी लेबल, होलोग्राम और शराब पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला। इस मामले में मुख्य आरोपी दुष्यंत उर्फ पप्पू पटेल को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने अपने भाई सुभाष पटेल और विनय सिंह ठाकुर के साथ मिलकर लंबे समय से नकली शराब का कारोबार करने की बात कबूल की थी। इसके बाद 10 जून को फरार आरोपी सुभाष पटेल को भी उसके फार्म हाउस से गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह फार्म हाउस में बड़ी मात्रा में शराब का भंडारण करता था और उसमें स्प्रिट मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाता था।

संपत्तियों का विवरण तैयार करने के निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कोतरा रोड थाना प्रभारी शील आदित्य को निर्देश दिए हैं कि फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर की संपत्तियों का पूरा विवरण तैयार किया जाए और उसके आधार पर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश लगातार जारी है। इसके लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है और तकनीकी निगरानी के साथ-साथ मुखबिरों की मदद भी ली जा रही है।

नकली शराब का कारोबार सिर्फ आर्थिक अपराध नहीं है, बल्कि यह लोगों के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला है। इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी विनय ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर संभव और कानूनी कदम उठा रही है। जरूरत पडऩे पर उसकी संपत्तियों को लेकर भी नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

शशि मोहन सिंह, एसएसपी

You Might Also Like

श्याम बगीची के नयनाभिराम झांकी देखने बेशुमार श्रद्धालुओं का अनंत रेला

घर में पाले हुए 14 कबूतरों की चोरी

सुशासन तिहार बना सहारा: विनोद मिंज को मिली मोटराइज्ड ट्राई सायकल

खरसिया के हेल्पिंग हैंड्स क्लब की पहल एम्स हॉस्पिटल में रक्तदान महाकुंभ आज

शराब के लिये रूपये नही मिलने पर फांसी लगाकर दे दी जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जगन्नाथ रथोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हुई बैठक
Next Article केजीएच व एमसीएच में जहरीले जीव से बचाव के लिए शुरू हुआ दवा छिडक़ाव

खबरें और भी है....

रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मृतिका के मोबाइल पर रिकॉर्ड हुई लाइव मौत
केजीएच व एमसीएच में जहरीले जीव से बचाव के लिए शुरू हुआ दवा छिडक़ाव
नकली शराब मामला… मुख्य आरोपी के घर पुलिस की दबिश
जगन्नाथ रथोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हुई बैठक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?