NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नवप्रवेशी विद्यार्थियों के आत्मीय स्वागत के साथ पंचपारा संकुल में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नवप्रवेशी विद्यार्थियों के आत्मीय स्वागत के साथ पंचपारा संकुल में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
रायगढ़

नवप्रवेशी विद्यार्थियों के आत्मीय स्वागत के साथ पंचपारा संकुल में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

lochan Gupta
Last updated: June 17, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta June 17, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। ग्रीष्मावकाश के पश्चात नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के साथ पंचपारा संकुल के सभी प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक वंदन कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरित कर अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मनीष सिन्हा, स्थानीय सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का तिलक चंदन लगाकर अभिनंदन किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं विद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
शाला प्रवेशोत्सव के साथ ही संकुल के सभी विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन कार्य भी प्रारंभ हो गया। लंबे अवकाश के बाद विद्यालय परिसर बच्चों की चहल-पहल और किलकारियों से पुन: जीवंत नजर आए। विद्यार्थियों में नए सत्र को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालयों में भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, गुरु वंदना, गायत्री मंत्र एवं दीप मंत्र का सामूहिक गायन किया गया। वहीं मध्यान्ह भोजन से पूर्व भोजन मंत्र के साथ विद्यार्थियों को भोजन कराया गया तथा विद्यालय की छुट्टी राज्य गीत एवं शांति पाठ के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती चंद्रकांता खरे, संकुल समन्वयक श्री श्रवण साव, विभिन्न विद्यालयों के प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्माण का संदेश दिया।

You Might Also Like

शाउमा विद्यालय नवापारा में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भव्य विदाई

राशन दुकानदारों को नहीं मिली बारदाने की राशि, डेढ़ महीने पहले भुगतान आने के बावजूद लंबित, डीएमओ से मिलने पहुंचे संचालक

आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ी भीड़

घर पर अवैध रूप से डीजल बिक्री करते आरोपी पकड़ाया

डाकघर के काउंटर से प्राप्त कर सकते है गंगोत्री का पवित्र गंगाजल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लैलूंगा में पहाड़ी कोरवा परिवारों के सर्वे हेतु सर्वे दलों को मिला विशेष प्रशिक्षण
Next Article सिंदूर पार्क में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

खबरें और भी है....

रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मृतिका के मोबाइल पर रिकॉर्ड हुई लाइव मौत
केजीएच व एमसीएच में जहरीले जीव से बचाव के लिए शुरू हुआ दवा छिडक़ाव
नकली शराब मामला… मुख्य आरोपी के घर पुलिस की दबिश
जगन्नाथ रथोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हुई बैठक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?