NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत एसडब्ल्यूएम रुल्स 2026 की तैयारियों पर जोर, घरघोड़ा एवं रायगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत एसडब्ल्यूएम रुल्स 2026 की तैयारियों पर जोर, घरघोड़ा एवं रायगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित
रायगढ़

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत एसडब्ल्यूएम रुल्स 2026 की तैयारियों पर जोर, घरघोड़ा एवं रायगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित

ग्राम पंचायतवार एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश, सितंबर 2026 एवं मार्च 2027 के लक्ष्यों पर विशेष फोकस

lochan Gupta
Last updated: June 17, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta June 17, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ के मार्गदर्शन में मंगलवार को जनपद पंचायत घरघोड़ा एवं जनपद पंचायत रायगढ़ के सभा कक्ष में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित सभी घटकों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीईओ द्वारा की गई, जिसमें दोनों जनपदों के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की ब्लॉक स्तरीय टीम उपस्थित रही।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा एसडब्ल्यूएम रुल्स 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजनाओं की प्रगति का आकलन किया।

स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, 4-डस्टबिन प्रणाली एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान एसडब्ल्यूएम रुल्स 2026 के तहत ग्राम पंचायतवार (जीपी-वाईस) एक्शन प्लान की गहन समीक्षा की गई। सभी ग्राम पंचायतों को निर्धारित श्रेणीकरण के अनुरूप अपनी कार्ययोजना तैयार करने तथा समयबद्ध तरीके से उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में घर-घर से कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत बनाने, स्रोत स्तर पर सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण को बढ़ावा देने, 4-डस्टबिन प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने तथा सेग्रीगेशन शेड के नियमित संचालन पर विशेष बल दिया गया। इसके साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, घरेलू कम्पोस्टिंग को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी व्यवहार परिवर्तन के लिए व्यापक सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सतत अभियान है। इसलिए ग्राम पंचायत स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रमों, स्वच्छता रैलियों, ग्राम सभाओं एवं अन्य माध्यमों से लोगों को अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाए।

नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश

बैठक में सितंबर 2026 एवं मार्च 2027 तक निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए चयनित ग्राम पंचायतों में आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने पर जोर दिया गया। सभी ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत करें। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित मॉनिटरिंग, फील्ड निरीक्षण तथा प्रगति प्रतिवेदन समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के उद्देश्यों की सफलता के लिए सभी विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। बैठक के अंत में स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्रामों के निर्माण के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पंचायत स्तरीय अमले से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

You Might Also Like

जेपीएल तमनार में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अंतर्गत सघन वृक्षारोपण

शासकीय भूमि पर हो रहा अवैध कब्जा

तमनार में अफीम की खेती का मामला उजागर

राजस्थान में अपनी सरकार के विधायक चोरी करने वाले सचिन पायलट पर गद्दारी का आरोप : अरुणधर दीवान

प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर लगा रोक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फोर्ड फिगो कार में अबैध महुआ शराब की तस्करी
Next Article लैलूंगा में पहाड़ी कोरवा परिवारों के सर्वे हेतु सर्वे दलों को मिला विशेष प्रशिक्षण

खबरें और भी है....

रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मृतिका के मोबाइल पर रिकॉर्ड हुई लाइव मौत
केजीएच व एमसीएच में जहरीले जीव से बचाव के लिए शुरू हुआ दवा छिडक़ाव
नकली शराब मामला… मुख्य आरोपी के घर पुलिस की दबिश
जगन्नाथ रथोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हुई बैठक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?