NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बंदी संजय की मौत पर पुलिस ने रखा अपना पक्ष
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बंदी संजय की मौत पर पुलिस ने रखा अपना पक्ष
रायगढ़

बंदी संजय की मौत पर पुलिस ने रखा अपना पक्ष

कहा-सीसीटीवी में नहीं दिखी मारपीट, परिजनों ने लगाए थे मारपीट-पैसे लेने के आरोप

lochan Gupta
Last updated: June 17, 2026 12:11 am
By lochan Gupta June 17, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। आबकारी एक्ट के मामले में कैदी संजय बघेल की जेल में संदिग्ध मौत हो गई। अब पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर थाना परिसर के सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर दावा किया कि आरोपी के साथ थाने में किसी तरह की मारपीट नहीं की गई। वहीं, परिजनों की तरफ से पैसे लेने के लगाए आरोपों की जांच अलग से कराई जा रही है।
दरअसल, कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम नवापारा निवासी संजय बघेल (32) की जेल में मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और अवैध रूप से रुपए लेने के आरोप लगाए थे। मामले की न्यायिक जांच जेएमएफसी रायगढ़ की तरफ से की जा रही है। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी शशि मोहन सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी पीएस भगत ने मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और कार्रवाई का पूरा घटनाक्रम साझा किया। पुलिस के अनुसार, 10 जून की सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि अरसीपाली चौक के पास एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब लेकर खड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संजय बघेल के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया। आरोपी को दोपहर 12.43 बजे थाना लाया गया और आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

परिजन को दी गई थी गिरफ्तारी की सूचना

पुलिस ने बताया कि, आरोपी को बंदीगृह के बाहर बैठाया गया और उसके परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद उसका भाई अजय बघेल और परिजन थाने पहुंचे। दोपहर करीब 2.15 बजे विधिवत गिरफ्तारी दर्ज कर इसकी सूचना भी परिजनों को दी गई। पुलिस की तरफ से जारी सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दोपहर 2.21 बजे संजय बघेल आराम करता दिखाई देता है। फुटेज में पुलिसकर्मी उसे पानी उपलब्ध कराते और भोजन कराते हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं परिजनों के साथ बातचीत करते हुए भी वह कैमरे में दिखाई देता है।

मेडिकल जांच में फिट पाया गया

पुलिस के मुताबिक, शाम को संजय बघेल को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। चिकित्सीय परीक्षण के दौरान उसने किसी प्रकार की चोट या शारीरिक परेशानी की शिकायत नहीं की। मेडिकल रिपोर्ट में उसे फिट बताया गया। इसके बाद उसे दूसरे आरोपी के साथ न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। इस दौरान उसका एक परिजन भी मौजूद था। पुलिस ने कहा कि शराब प्रकरण में रुपए लेने की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। मामले के जांचकर्ता प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू और आरक्षक शंभू चौहान को लाइन अटैच कर दिया गया है। शिकायत की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी की तरफ से की जा रही है।

पीएम रिपोर्ट में चोट नहीं बनी मौत की वजह

पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर मिले चोट के निशानों को मौत का कारण नहीं बताया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विसरा और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच की अनुशंसा की गई है। पुलिस का कहना है कि न्यायिक जांच जारी है और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

You Might Also Like

ऑल्टो कार से 11 किलो चांदी का ज्वेलरी कोतवाली पुलिस ने किया जब्त

बिना बैटरी, चाबी, डीजल के बाद भी 12 चक्का ट्रक व हाइवा ले भागे चोर

एनटीपीसी लारा में विश्व ओज़ोन दिवस का हुआ आयोजन

फेसबुक से दोस्ती गांठने के बाद कहीं का नही छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

सौतेले पिता ने बेटी की लूटी अस्मत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बाराद्वार से तमनार आ रही 52 बोरी डीएपी खाद जब्त
Next Article आईपीएस सुंदरराज पी एनआईए में आईजी नियुक्त

खबरें और भी है....

नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मालगाड़ी की ठोकर से हाथी की मौत, झूंड के साथ लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा
गांजा बेचने जा रहा बुजुर्ग गिरफ्तार
आईपीएस सुंदरराज पी एनआईए में आईजी नियुक्त
बंदी संजय की मौत पर पुलिस ने रखा अपना पक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?